Zaheer Khan Lucknow Super Giants IPL 2025: मुंबई इंडियंस को लगेगा झटका!, इस टीम से जुड़ेंगे जहीर खान, 92 टेस्ट, 200 वनडे, 17 टी20 और 100 आईपीएल मैच खेलने का...

Zaheer Khan Lucknow Super Giants IPL 2025: 2023 में गौतम गंभीर के कोलकाता जाने के बाद से सुपर जाइंट्स बिना मेंटर के हैं और मोर्ने मोर्कल के जाने से तेज गेंदबाजी विभाग में कोई नहीं है। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 19, 2024 21:07 IST2024-08-19T21:01:09+5:302024-08-19T21:07:40+5:30

Zaheer Khan Lucknow Super Giants IPL 2025 Mumbai Indians get shock Khan join LSG played 92 Tests, 200 ODIs 17 T20 matches 100 IPL matches | Zaheer Khan Lucknow Super Giants IPL 2025: मुंबई इंडियंस को लगेगा झटका!, इस टीम से जुड़ेंगे जहीर खान, 92 टेस्ट, 200 वनडे, 17 टी20 और 100 आईपीएल मैच खेलने का...

file photo

HighlightsZaheer Khan Lucknow Super Giants IPL 2025: गंभीर और गेंदबाजी कोच मोर्कल भारतीय टीम में शामिल हो चुके हैं।Zaheer Khan Lucknow Super Giants IPL 2025: जहीर खान कई मैचों में टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बने रहे थे।Zaheer Khan Lucknow Super Giants IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों को बारीक सीखा सकते हैं। 

Zaheer Khan Lucknow Super Giants IPL 2025: टीम इंडिया के पूर्व सुपरस्टार जहीर खान जल्द ही मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं! खान मेंटर की भूमिका के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ बातचीत कर रहे हैं। बातचीत सफल होती है, तो वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी में दो प्रमुख हस्तियों की जगह ले सकते हैं। 2023 में गौतम गंभीर के कोलकाता जाने के बाद से सुपर जाइंट्स बिना मेंटर के हैं और मोर्ने मोर्कल के जाने से तेज गेंदबाजी विभाग में कोई नहीं है। गंभीर और गेंदबाजी कोच मोर्कल भारतीय टीम में शामिल हो चुके हैं।

आईपीएल सूत्रों ने कहा कि गंभीर की भूमिका के लिए जहीर के नाम पर विचार किया जा रहा है और वह लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों को बारीक सीखा सकते हैं। जहीर को पहले टीम इंडिया में गंभीर की कोचिंग टीम में देखा जा रहा था। लेकिन गंभीर ने मोर्कल पर दांव लगाया। खान कई मैचों में टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बने रहे थे। 

जहीर भारतीय टीम में युवा तेज गेंदबाजों को मार्गदर्शन और सलाह देने के लिए जाने जाते हैं। भारतीय टीम में जहीर खान की संभावित भूमिका सफल नहीं हुई, क्योंकि गंभीर की सिफारिश पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मोर्कल को प्राथमिकता दी। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज के पास आईपीएल में कोचिंग का व्यापक अनुभव है। मुंबई इंडियंस के साथ काम कर चुके हैं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स सेटअप में जहीर मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और एडम वोजेस, लांस क्लूजनर और जोंटी रोड्स सहित कोचों की एक मजबूत टीम के साथ सहयोग करेंगे। संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी में एक और प्रमुख कोच के शामिल होने की भी चर्चा है, जिसका विवरण अभी भी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।

45 वर्षीय जहीर ने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 मैच के साथ-साथ 100 आईपीएल मैच खेले। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2017 में खेला था। एलएसजी, आईपीएल की सबसे महंगी टीम हैं।

2022 में एक बिलियन डॉलर (उस समय की विनिमय दर के रूप में 7090 करोड़ रुपये) से अधिक में खरीदा गया था। पिछले साल प्लेऑफ़ स्थान से टीम चूक गई थी। पहले दो सीज़न में शीर्ष चार में थी। बीसीसीआई इस महीने के अंत तक रिटेंशन नियमों की घोषणा कर देगा। टीमों को आरटीएम विकल्प सहित लगभग छह रिटेंशन की अनुमति मिलने की उम्मीद है।

Open in app