Yuzvendra Chahal IPL 2023: पहले भारतीय खिलाड़ी, आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले, जानें टॉप-5 में कौन-कौन शामिल

Yuzvendra Chahal IPL 2023: अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम 171 विकेट हो गए। एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। गुवाहाटी में पंजाब किंग्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 6, 2023 13:59 IST

Open in App
ठळक मुद्दे133 मैचों में 7.62 की इकॉनमी रेट के साथ 21.58 की औसत से 171 विकेट लिए हैं।सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े 5/40 हैं। मलिंगा ने 122 मैचों में 19.79 की औसत और 7.14 की इकॉनमी रेट से 170 विकेट लिए हैं।

Yuzvendra Chahal IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कमाल कर दिया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। चहल ने बुधवार को श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया। 

अनुभवी स्पिनर के नाम 171 विकेट हो गए। 170+ विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने गुवाहाटी में पंजाब किंग्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। राजस्थान रॉयल्स से पहले मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलने वाले चहल ने 133 मैचों में 7.62 की इकॉनमी रेट के साथ 21.58 की औसत से 171 विकेट लिए हैं।

लीग में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े 5/40 हैं। 2009-19 से आईपीएल में अपने पूरे करियर के लिए मुंबई इंडियंस (एमआई) का प्रतिनिधित्व करने वाले मलिंगा ने 122 मैचों में 19.79 की औसत और 7.14 की इकॉनमी रेट से 170 विकेट लिए हैं। उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े 5/13 हैं।

लीग के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने 161 मैचों में 23.82 की औसत और 8.38 की इकॉनमी रेट से कुल 183 विकेट लिए हैं। लीग में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े 4/22 हैं। ब्रावो, चहल और मलिंगा के पीछे दो अन्य उल्लेखनीय खिलाड़ी हैं, अमित मिश्रा (166 विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (159) हैं।

शिखर धवन ने चहल पर लगातार दो चौकों के साथ 36 गेंद में 48वां आईपीएल अर्धशतक बनाया। उनके नाम पर आईपीएल में 50 रन से अधिक के 50 स्कोर हो गए। वह डेविड वार्नर और विराट कोहली के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं। चहल इसके साथ ही ड्वेन ब्रावो के बाद आईपीएल के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए। 

टॅग्स :आईपीएल 2023युजवेंद्र चहलराजस्थान रॉयल्सपंजाब किंग्समुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या