महेंद्र सिंह धोनी का बयान, आईपीएल में आखिरी दर्दनाक 12 घंटे बचे हैं लेकिन हर पल का आनंद उठाएंगे

केकेआर के 12 अंक हैं और सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीतने पर उसके 14 अंक हो जायेंगे...

By भाषा | Published: October 25, 2020 08:23 PM2020-10-25T20:23:00+5:302020-10-25T20:23:00+5:30

You have painful 12 hours left in IPL but got to enjoy every moment: Dhoni | महेंद्र सिंह धोनी का बयान, आईपीएल में आखिरी दर्दनाक 12 घंटे बचे हैं लेकिन हर पल का आनंद उठाएंगे

महेंद्र सिंह धोनी का बयान, आईपीएल में आखिरी दर्दनाक 12 घंटे बचे हैं लेकिन हर पल का आनंद उठाएंगे

googleNewsNext

चेन्नई सुपर किंग्स का अभियान इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में भले ही सोमवार को केकेआर के जीतने पर खत्म हो जायेगा लेकिन महेंद्र सिंह धोनी चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी इन आखिरी दर्दनाक 12 घंटों के हर पल का आनंद लें। 

मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के 14 अंक हैं। चेन्नई अगले दोनों मैच जीतने पर भी 12 अंक ही ले सकेगी। धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर दुख होता है। टूर्नामेंट में हमारे आखिरी दर्दनाक 12 घंटे बचे हैं। हमें इसका पूरा मजा लेना है।इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिये कि अंकतालिका में हम कहां हैं। अगर आप क्रिकेट का मजा नहीं ले रहे हैं तो यह क्रूर और दर्दनाक हो सकता है। मैं अपने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हूं।’’ 

आरसीबी पर आठ विकेट से मिली जीत में चेन्नई के खिलाड़ियों ने जैसा प्रदर्शन किया, धोनी पूरे टूर्नामेंट में उनसे वैसा ही खेल चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘यह परफेक्ट प्रदर्शन में से एक था। सभी ने रणनीति पर अमल किया। हमने विकेट लिये और उन्हें कम स्कोर पर रोका।’’ उन्होंने किफायती गेंदबाजी करने वाले स्पिनर इमरान ताहिर और मिशेल सेंटनेर के अलावा बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ की भी तारीफ की।

Open in app