ये है धोनी के संकटमोचक होने का सबसे बड़ा सबूत, देखें साल 2017 की बेस्ट पारियां

साल 2017 में धोनी के बल्ले के कुछ ऐसी पारिया निकलीं, जिन्होंने साबित किया कि धोनी के बल्ले में अब भी जान है।

By सुमित राय | Published: December 31, 2017 04:37 PM2017-12-31T16:37:12+5:302017-12-31T16:38:27+5:30

year ender 2017: best innings of ms dhoni in year 2017 | ये है धोनी के संकटमोचक होने का सबसे बड़ा सबूत, देखें साल 2017 की बेस्ट पारियां

ये है धोनी के संकटमोचक होने का सबसे बड़ा सबूत, देखें साल 2017 की बेस्ट पारियां

googleNewsNext

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बेहतरीन कप्तान और मैच फिनिशर के तौर पर जाना जाता है, लेकिन हाल के दिनों में धोनी के फॉर्म पर कई सवाल उठाए गए। कई पूर्व खिलाड़ियों ने धोनी को टीम में रखे जाने पर सवाल उठाए तो कुछ ने उनका समर्थन किया। हालांकि धोनी ने कभी भी इन आलोचनाओं पर ध्यान नहीं दिया और अपने विरोधियों को बल्ले से जवाब देते रहे। साल 2017 में धोनी के बल्ले के कुछ ऐसी पारिया निकलीं, जिन्होंने साबित किया कि धोनी के बल्ले में अब भी जान है। आज हम आपको बता रहे हैं साल 2017 की धोनी की बेस्ट पारियां।

इस साल ऐसा रही धोनी की परफॉर्मेंस

भले ही साल 2017 में धोनी की चारो तरफ से आलोचनाएं हुईं, लेकिन धोनी हमेशा अपने गेम पर ध्यान देते रहे। इस साल धोनी ने वनडे मैचों में 60.61 की औसत से 788 रन बनाए, तो वहीं विकेट के पीछे 39 शिकार किए। इस साल धोनी ने बेस्ट पारी इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी, जिसमें उन्होंने 134 साल बनाए थे। इसके अलावा धोनी ने टी-20 में 138.46 की स्ट्राइक रेट से 256 रन बनाए, जबकि विकेट के पीछे कुल 13 शिकार किए।


चयनकर्ता ने धोनी को बताया बेस्ट विकेटकीपर

जब धोनी की चारो तरफ से आलोचना हो रही थी तब टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री खुलकर धोनी के साथ आए। इसके बाद टीम इंडिया चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने तो यहां तक कह दिया कि धोनी अब भी भारत के बेस्ट विकेटकीपर हैं और 2019 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की फर्स्ट च्वाईश हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी युवा विकेटकीपर भारत में क्या दुनिया में धोनी के आस-पास भी नहीं है।

इंग्लैंड के खिलाफ 134 रनों की शानदार पारी

धोनी ने साल 2017 की शुरुआत में ही इंग्लैंड के खिलाफ 134 रनों की पारी खेलकर धमाका किया था, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 381 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था। इस पारी में धोनी ने 122 गेंदों में 109.84 की स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए थे। धोनी ने 10 चौके और 6 छक्के भी लगाए थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 78 रनों नाबाद पारी

30 जून 2017 को धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 78 रनों की नाबाद पारी खेली थी और वो टीम के हाइएस्ट स्कोरर थे। धोनी ने 79 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 98.73 की स्ट्राइक रेट से 78* रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 रनों की पारी

धोनी ने 17 सितंबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 रनों की पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई थी। धोनी ने 88 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 89.77 की स्ट्राइक रेट से 79 रनों की पारी खेली थी।

श्रीलंका के खिलाफ 65 रनों की पारी

10 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे भारत को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस मैच में धोनी इकलौते खिलाड़ी थे जिनका बल्ला चला था। धोनी ने 87 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली थी, जबकि टॉप के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे। धोनी ने अपनी पारी में 10 चौके और 2 छक्के भी लगाए थे।


इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में भी चला बल्ला

साल 2017 में धोनी का बल्ला वनडे मैचों के साथ-साथ टी20 में भी खूब चला। धोनी ने साल के शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ 26 जनवरी को खेले मैच में 36 रनों की शानदार पारी खेली थी और वो टीम के हाइएस्ट स्कोरर थे। धोनी की ये पारी 27 गेंदों में 133.33 के स्ट्राइक रेट से आई थी, जिसमें उन्होंने 3 चौके लगाए थे।

इसी साल लगाई टी20 की पहली हाफ सेंचुरी

धोनी भले ही टी20 गेम्स के स्टार माने जाते रहे हैं, लेकिन उन्होंने साल 2017 से पहले कभी भी हाफ सेंचुरी नहीं लगाई थी। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 1 फरवरी 2017 को 56 रनों की पारी खेलकर टी20 का पहला अर्धशतक लगाया था। इस पारी में धोनी ने 36 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए थे।

अर्थशतक से 1 रन से चुके

4 नवंबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ धोनी ने एक बार और साबित किया कि वो अब भी टी20 मैचों के लिए फिट हैं। उन्होंने 37 गेंदों में 132.43 के स्ट्राइक रेट से 49 रनों की पारी खेलकर टीम के जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस पारी के दौरान धोनी 2 चौके और 3 छक्के भी लगाए थे।

श्रीलंका के खिलाफ रहे नाबाद

20 दिसंबर 2017 को धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 39 रनों का अहम पारी खेलकर यह साबित किया कि वो टीम में अब भी फिट बैठते हैं। धोनी ने ये पारी 22 गेंदों में 177.27 के स्ट्राइक रेट से खेली थी। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया था।

Open in app