Yashasvi Jaiswal: बीच आईपीएल में लिया फैसला, इस टीम से खेलेंगे यशस्वी जायसवाल?, आखिर वजह

Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मैच न खेलने की स्थिति में घरेलू मैच खेलने का निर्देश दिया था।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 2, 2025 16:27 IST2025-04-02T16:16:46+5:302025-04-02T16:27:20+5:30

Yashasvi Jaiswal EXCLUSIVE Mumbai opener wrote email Mumbai Cricket Association MCA seeking No Objection Certificate change Mumbai to Goa next season | Yashasvi Jaiswal: बीच आईपीएल में लिया फैसला, इस टीम से खेलेंगे यशस्वी जायसवाल?, आखिर वजह

file photo

Highlights 23 साल की उम्र में जायसवाल के लिए एक बड़ा कदम होगा।अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड ने गोवा का रुख किया है।पिछले सीजन में जायसवाल मुंबई के लिए खेले थे।

Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। मुंबई के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मंगलवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को एक ईमेल लिखकर अगले सत्र से अपनी क्रिकेट स्टेट टीम को मुंबई से गोवा में बदलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मांगा। MCA के एक सूत्र ने पुष्टि की है। उन्होंने हमसे NOC मांगी है और गोवा जाने का कारण निजी बताया है। इंडियन एक्सप्रेस खबर के मुताबिक जायसवाल के करीबी लोगों से बात की।

उन्होंने पुष्टि की कि वह मुंबई से गोवा जाना चाहते हैं। 23 साल की उम्र में यह जायसवाल के लिए एक बड़ा कदम होगा। अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड मुंबई के कुछ अन्य क्रिकेटर हैं जिन्होंने हाल ही में अपनी टीम बदलकर गोवा का रुख किया है। भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने निजी कारणों से अपनी घरेलू टीम मुंबई को छोड़ने का फैसला किया है।

जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट संघ को मंगलवार को लिखे पत्र में कहा कि वह मुंबई छोड़कर गोवा के लिये खेलना चाहते हैं। एमसीए ने उनका अनुरोध मान लिया। अब जायसवाल 2025 . 26 सत्र में गोवा के लिये खेलेंगे। एमसीए के एक अधिकारी ने बताया ,‘यह हैरानी की बात है। उसने कुछ सोचकर ही यह कदम उठाया होगा। उनसे हमने कहा कि उसे रिलीज कर दिया जाये और हमने उसका अनुरोध मान लिया।’

जायसवाल ने मुंबई के लिये आखिरी मैच 23 से 25 जनवरी के बीच रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेला था । उन्होंने चार और 26 रन बनाये जबकि मुंबई को टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार जम्मू कश्मीर ने पांच विकेट से हराया। पिछले सीजन में जायसवाल मुंबई के लिए खेले थे। जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मैच न खेलने की स्थिति में घरेलू मैच खेलने का निर्देश दिया था। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें उन्होंने 4 और 26 रन बनाए थे।

इस साल की शुरुआत में जायसवाल को चैंपियंस ट्रॉफी टीम से बाहर रखा गया था। 17 फरवरी को विदर्भ के साथ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले फिर से मुंबई रणजी टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, खिलाड़ी ने टखने में दर्द का हवाला देते हुए मैच की पूर्व संध्या पर मैच से बाहर होने का फैसला किया।

जायसवाल अपने अंडर-19 दिनों से मुंबई के लिए खेल रहे हैं और कुछ सीज़न पहले विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए दोहरा शतक बनाने के बाद चर्चा में आए थे। घरेलू क्रिकेट में उनके प्रयासों ने उन्हें दो साल पहले भारतीय राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सक्षम बनाया और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद जायसवाल ने हाल ही में 2024-25 रणजी ट्रॉफी अभियान में मुंबई के लिए खेला। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के सितारों के लिए घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट में भाग लेना अनिवार्य कर दिया है, जिससे जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली आदि जैसे खिलाड़ी अपनी-अपनी स्टेट टीमों के लिए खेले।

Open in app