Yashasvi Jaiswal England vs India, 4th Test 2025: 96 गेंद, 50 रन, 9 चौके और 1 छक्का, 2023 के बाद दूसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal England vs India, 4th Test 2025: केएल राहुल ने क्रिस वोक्स की गेंद पर शानदार ड्राइव खेलकर इंग्लैंड में 1000 रन पूरे किए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 23, 2025 19:26 IST

Open in App
ठळक मुद्देYashasvi Jaiswal England vs India, 4th Test 2025: केएल राहुल ने मजबूत बल्लेबाजी की और 98 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए।Yashasvi Jaiswal England vs India, 4th Test 2025: ओल्ड ट्रैफर्ड में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम कभी नहीं जीती है।Yashasvi Jaiswal England vs India, 4th Test 2025: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बादलों के बावजूद सुबह इस आंकड़े को नजरअंदाज किया।

Yashasvi Jaiswal England vs India, 4th Test 2025: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन 96 गेंद में 50 रन पूरे किए। इस दौरान 9 चौके और 1 छक्का मारा। 2023 के बाद 17 अर्धशतक लगाने दूसरे खिलाड़ी हैं। जो रूट 20 फिफ्टी के साथ पहले नंबर पर हैं। केएल राहुल ने हमेशा की तरह मजबूत बल्लेबाजी की और 98 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान वह 4 चौके मारे। ओल्ड ट्रैफर्ड में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम कभी नहीं जीती है। जायसवाल 107 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बादलों के बावजूद सुबह इस आंकड़े को नजरअंदाज किया। गेंद घूम रही थी लेकिन रफ्तार की कमी के कारण भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने आसानी से पुल शॉट खेले। वोक्स के आठ ओवर के स्पेल में राहुल ने दो बार पुल शॉट लगाए जबकि जायसवाल ने उन पर स्क्वायर के सामने शॉट लगाया।

राहुल ने वोक्स की गेंद पर शानदार ड्राइव खेलकर इंग्लैंड में 1000 रन पूरे किए जो इस सीरीज में शीर्ष क्रम में उनके शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है। लॉर्ड्स में जायसवाल को जोफ्रा आर्चर ने दो बार आउट किया था इसलिए भारतीय सलामी बल्लेबाज ने उनकी गेंदों को छोड़ने का प्रयास किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को अपना बल्ला भी बदलना पड़ा।

गिल ने सुबह करुण नायर की जगह साई सुदर्शन को मैदान पर उतारा। अंशुल कंबोज को पर्दापण कराया। कंबोज और शारदुल ठाकुर को क्रमशः चोटिल आकाश दीप और नीतिश रेड्डी की जगह शामिल किया गया। इंग्लैंड ने भी एक बदलाव करते हुए लार्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए शोएब बशीर की जगह स्पिनर लियान डॉसन को टीम में जगह दी। इंग्लैंड पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 से आगे है।

टॅग्स :यशस्वी जायसवालभारत vs इंग्लैंडइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या