WTC 2023-2025: अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए देखें भारत का पूरा शेड्यूल, दौरे, मैचों की सूची

WTC 2023-2025: कार्यक्रम के मुताबिक भारत जुलाई की शुरुआत से अपने तीसरे डब्ल्यूटीसी चक्र में प्रवेश करेगा।

By रुस्तम राणा | Updated: June 11, 2023 18:44 IST2023-06-11T18:28:17+5:302023-06-11T18:44:24+5:30

WTC 2023-2025: India full schedule, tours, matches list | WTC 2023-2025: अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए देखें भारत का पूरा शेड्यूल, दौरे, मैचों की सूची

WTC 2023-2025: अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए देखें भारत का पूरा शेड्यूल, दौरे, मैचों की सूची

Highlightsऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों हराकर वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप को जीतने वाली दूसरी टीम बनीऑस्ट्रेलिया अब ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने आईसीसी के तीनों फॉर्मेट के खिताब जीतेभारत अगले महीने की शुरुआत से अपने तीसरे डब्ल्यूटीसी चक्र में प्रवेश करेगा

WTC 2023-2025: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का खिताब जीतकर भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ओवल में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों हराकर वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप को जीतने वाली दूसरी टीम बनी है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने यह खिताब अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया अब ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने आईसीसी के सभी खिताबों को अपने नाम किया है। 

वहीं भारत के पास अब अगले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 को जीतने का मौका होगा। इसका कार्यक्रम जारी हो चुका है। कार्यक्रम के मुताबिक भारत जुलाई की शुरुआत से अपने तीसरे डब्ल्यूटीसी चक्र में प्रवेश करेगा। आइए जानते हैं अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारत का पूरा शेड्यूल, दौरे और मैचों की सूची -

WTC 2023-2025 के लिए कब खेलेगा भारत अपना अगला टेस्ट मैच?

भारत अपने डब्ल्यूटीसी 2023-25 चक्र की शुरुआत 12 जुलाई को वेस्टइंडीज के अपने सभी प्रारूप के दौरे पर दो मैचों के साथ करेगा। 

भारत डब्ल्यूटीसी 2023-25 चक्र में घर और बाहर कितने टेस्ट खेलेगा?

भारत के यात्रा कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका (2023 के अंत में) और ऑस्ट्रेलिया (2024 के अंत में) के विदेशी दौरे भी हैं।
भारत अगले दो वर्षों में इंग्लैंड (5 टेस्ट), बांग्लादेश (2 टेस्ट) और न्यूजीलैंड (3 टेस्ट) की भी मेजबानी करेगा।

भारत का वेस्टइंडीज दौरा

वेस्टइंडीज बनाम भारत - 2 टेस्ट - जुलाई/अगस्त 2023
12-16 जुलाई: पहला टेस्ट - विंडसर पार्क, रोसो, डोमिनिका
20-24 जुलाई: दूसरा टेस्ट: क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद

दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा 2023-24

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत - 2 टेस्ट - दिसंबर 2023 से जनवरी 2024

इंग्लैंड का भारत दौरा 2024

भारत बनाम इंग्लैंड - 5 टेस्ट - जनवरी/फरवरी 2024

भारत का बांग्लादेश दौरा 2024

भारत बनाम बांग्लादेश - 2 टेस्ट - सितंबर/अक्टूबर 2024

न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2024

भारत बनाम न्यूजीलैंड - 3 टेस्ट - अक्टूबर/नवंबर 2024
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2024-25 - बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - 5 टेस्ट - नवंबर 2024 - जनवरी 2025
 

Open in app