22 साल बाद गलत फैसले पर पछतावा?, हां मैंने कई बार सचिन तेंदुलकर को गलत आउट दिया, दिग्गज अंपायर स्टीव बकनर को अफसोस

Steve Bucknor Sachin Tendulkar Controversy: करियर के चरम पर चल रहे तेंदुलकर को जेसन गिलेस्पी, एडम गिलक्रिस्ट और ऑस्ट्रेलियाई टीम की जोरदार अपील के बाद बकनर ने एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया था।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 24, 2026 17:11 IST2026-02-24T17:06:23+5:302026-02-24T17:11:36+5:30

wrong decision 22 years Steve Bucknor Sachin Tendulkar Controversy Mistake LBW Call Yes, I gave Sachin out wrongly many times | 22 साल बाद गलत फैसले पर पछतावा?, हां मैंने कई बार सचिन तेंदुलकर को गलत आउट दिया, दिग्गज अंपायर स्टीव बकनर को अफसोस

Steve Bucknor Sachin Tendulkar Controversy

googleNewsNext
HighlightsSteve Bucknor Sachin Tendulkar Controversy: प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ा झटका था।Steve Bucknor Sachin Tendulkar Controversy: सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए।Steve Bucknor Sachin Tendulkar Controversy: कई विश्व कप में भी अपनी सेवाएं दीं।

नई दिल्लीः पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर स्टीव बकनर को आखिरकार गलती का अहसास हुआ। महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के खिलाफ बेहद खराब फैसला देने के दो दशक से अधिक समय बाद दिग्गज अंपायर स्टीव बकनर को आखिरकार पछतावा है और उन्होंने माना है कि यह एक गलती थी। वर्ष 2009 में संन्यास लेने वाले बकनर दो दशक से अधिक समय तक दुनिया के सबसे सम्मानित अंपायरों में से एक थे। लंबे समय से बल्लेबाजी के दिग्गज सचिन तेंदुलकर से जुड़े कई विवादास्पद फैसलों से जुड़ा रहा है। अब, वर्षों बाद, फैसले को गलती मान ली है।

वेस्ट इंडीज क्रिकेट अंपायर एसोसिएशन से बात करते हुए बकनर ने स्वीकार किया कि तेंदुलकर के खिलाफ दिया गया एलबीडब्ल्यू आउट का फैसला एक गलती थी। पूर्व अंपायर ने माना कि उन्होंने भारतीय दिग्गज को गलत तरीके से आउट करार दिया था और स्वीकार किया कि उच्चतम स्तर पर अंपायरिंग में गलतियाँ होना अपरिहार्य है।

स्टीव ने सचिन तेंदुलकर के खिलाफ अपने विवादास्पद एलबीडब्ल्यू आउट के फैसले के बारे में कहा कि सचिन तेंदुलकर को लेग बिफोर विकेट आउट देना और यह जानना कि यह एक गलती थी, लेकिन आज तक, हर दिन, लोग इसके बारे में बात करते हैं। 79 वर्षीय बकनर अपने समय के सबसे सम्मानित अंपायरों में से एक थे, जिन्होंने 120 से अधिक टेस्ट मैचों में अंपायरिंग की।

कई विश्व कप में भी अपनी सेवाएं दीं। हालांकि, तेंदुलकर के खिलाफ खासकर बड़े मैचों में उनके कई विवादास्पद फैसलों के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। सबसे चर्चित घटनाओं में से एक 2003-04 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान हुई थी।

अपने करियर के चरम पर चल रहे तेंदुलकर को जेसन गिलेस्पी, एडम गिलक्रिस्ट और ऑस्ट्रेलियाई टीम की जोरदार अपील के बाद बकनर ने एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया था। तेंदुलकर पहली पारी में सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए थे, प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ा झटका था।

Open in app