Ind Vs SA: रिद्धिमान साहा ने तोड़ा धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

धोनी ने मेलबर्न में 26 दिसम्बर, 2014 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 8 कैच पकड़े थे। नयन मोंगिया भी यह दो बार कर चुके हैं।

By विनीत कुमार | Updated: January 8, 2018 20:50 IST

Open in App

केपटाउन में पहले टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर मोर्ने मोर्कल का कैच पकड़ने के साथ ही रिद्धिमान साहा ने एक मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने के महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यह रिद्धिमान साहा का इस टेस्ट मैच में 10वां कैच था। इस तरह साहा विकेट के पीछे (एक टेस्ट में) सबसे सफल भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।

धोनी ने मेलबर्न में 26 दिसम्बर, 2014 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 8 कैच पकड़े थे। वैसे, नयन मोंगिया भी एक टेस्ट मैच में 8 कैच लपकने का कारनामा दो बार कर चुके हैं।

इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 10 कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में साहा इंग्लैंड के बॉब टेलर और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं। बॉब ने 1980 में मुंबई में भारत के खिलाफ और फिर गिलक्रिस्ट ने 2000 में हैम्लिटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 कैच पकड़े थे।

इस सूची में इंग्लैंड के दिग्गज आंद्रे रसेल और दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों के नाम एक मैच में 11-11 कैच हैं। साहा ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के ही खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और अब तक भारत की ओर से 32 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 75 कैच लिए है और 10 स्टंप भी किए हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीऋद्धिमान साहा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या