WPL Auction 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी, पर्स में 35 लाख बचाकर खरीदे 18 खिलाड़ी, यहां देखें पूरा स्‍क्‍वाड, कैसा हो सकता है प्लेइंग इलेवन

WPL Auction 2023: पांच मार्च को डब्ल्यूपीएल में पहली बार एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 16, 2023 17:04 IST

Open in App
ठळक मुद्देयूपी वारियर्स पहला मैच गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलेगी।आखिरी मैच 21 मार्च को यूपी वारियर्स वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।चार डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) होंगे। पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा।

WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 की तैयारी तेज हो गई है। पहली बार महिला खिलाड़ी पर करोड़ों की बारिश हुई और पाकिस्तान लीग से आगे निकल गई। पहला मैच चार मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा, जबकि फाइनल 26 मार्च को होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में पुष्टि की कि आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में सभी पांच फ्रेंचाइजी अपने प्लेइंग इलेवन में अधिकतम पांच विदेशी खिलाड़ियों को मैदान में उतार सकती हैं। हालांकि, इसमें एक पेंच है क्योंकि पांच खिलाड़ियों में से किसी एक का सहयोगी देशों से होना जरूरी है।

अब दिलचस्प बात यह है कि नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स एकमात्र टीम है, जिसने सहयोगी राष्ट्र से खिलाड़ी खरीदा था। फ्रेंचाइजी ने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज तारा नॉरिस को INR 10 लाख में साइन किया और इसके साथ ही पांच विदेशी खिलाड़ियों को उतारने की आजादी है।

डब्ल्यूपीएल नीलामी में बिकी महिला खिलाड़ियों की सूचीः

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स 2.20 करोड़ रु, शेफाली वर्मा 2.00 करोड़ रु, मारिजाने काप 1.50 करोड़ रु, मेग लैनिंग 1.10 करोड़ रु, एलिस कैप्से 75 लाख रु, शिखा पांडे 60 लाख रु, जेस जोनासेन 50 लाख रु, लॉरा हैरिस 45 लाख रु, राधा यादव 40 लाख रु, अरुंधति रेड्डी 30 लाख रु, मीनू मणि 30 लाख रु, पूनम यादव 30 लाख रु, स्नेहा दीप्ति 30 लाख रु, तानिया भाटिया 30 लाख रु, टिटास साधु 25 लाख रु, जसिया अख्तर 20 लाख रु, अपर्णा मंडल 10 लाख रु और तारा नॉरिस 10 लाख रुपये।

दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआती एकादशः

जेमिमा रोड्रिग्स, तारा नॉरिस, शेफाली वर्मा, मारिजाने काप, मेग लैनिंग, एलिस कैप्से, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, राधा यादव, पूनम यादव, तानिया भाटिया।

पहली बार आयोजित किए जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे जिनमें लीग चरण के 20 तथा एलिमिनेटर और फाइनल शामिल है। ब्रेबोर्न स्टेडियम और नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में समान 11-11 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच और 24 मार्च को होने वाला एलिमिनेटर नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे जबकि फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

टॅग्स :महिला आईपीएल नीलामी 2023दिल्ली कैपिटल्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमुंबई इंडियंसगुजरात जायंट्सयूपी वारियर्सIPLआईपीएल 2023आईपीएल ऑक्शन
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या