GG vs DC WPL 2026: 8 अंक के साथ नंबर-2 पर गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स को हराया, DC की चौथी हार, देखिए अंक तालिका

GG vs DC LIVE score, WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने मंगलवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को तीन रन से हराया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 27, 2026 23:23 IST

Open in App
ठळक मुद्देGG vs DC LIVE score, WPL 2026: राजेश्वरी गायकवाड़ ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट निकाले।GG vs DC LIVE score, WPL 2026: बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने 31 रन देकर 04 विकेट झटके। GG vs DC LIVE score, WPL 2026: आरसीबी की टीम 10 अंक के साथ पहले स्थान पर है।

वडोदराः महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मुकाबले मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को चौथी हार का सामना करना पड़ा। गुजरात जायंट्स ने 3 रन से जीत हासिल की। टीम ने कमाल और धमाल करते हुए चौथी जीत हासिल की और 8 अंक के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। आरसीबी की टीम 10 अंक के साथ पहले स्थान पर है। गुजरात जायंट्स की टीम के पास 8 अंक है और दूसरे पायदान पर है।

महिला प्रीमियर लीग में सातवें विकेट या उससे नीचे के लिए सर्वोच्च साझेदारी-

70* - ग्रेस हैरिस और एस एक्लेस्टोन (यूपीडब्ल्यू) बनाम जीजी, डीवाई पाटिल, 2023

70 - निक्की प्रसाद और स्नेह राणा (डीसी) बनाम जीजी, वडोदरा, 2026*

57 - एस एक्लेस्टोन और चिनले हेनरी (यूपीडब्ल्यू) बनाम डीसी, बेंगलुरु, 2025

55 - ऋचा घोष और श्रेयांका पाटिल (आरसीबी) बनाम एमआई, वडोदरा, 2026।

 

मुंबई इंडियंस की टीम 6 अंक के साथ तीसरे, दिल्ली की टीम 6 अंक के साथ चौथे पायदान पर और यूपी वॉरियर्स की टीम 4 अंक लेकर सबसे नीचे यानी 5वें पायदान पर है। राजेश्वरी गायकवाड़ ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट निकाले। दिल्ली कैपिटल्स की बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने 31 रन देकर चार विकेट झटके। डब्ल्यूपीएल सीजन में डीसी पर दोहरी जीत हासिल करने वाली जीजी पहली टीम है।

गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी (58 रन) के अर्धशतक से मंगलवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मुकाबले में नौ विकेट पर 174 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। मूनी ने सत्र का अपना पहला अर्धशतक बनाया और 46 गेंद की पारी के दौरान सात चौके जड़े। अनुष्का शर्मा ने 25 गेंद में 39 रन का योगदान दिया।

जबकि अंत में तनुजा कंवर की 11 गेंद में तीन चौके और एक छक्के जड़ित 21 रन की पारी से टीम 170 रन के पार पहुंचने में कामयाब हुई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्री चरणी ने चार ओवर में 31 रन देकर चार विकेट झटके जबकि शिनेल हेनरी ने चार ओवर में 38 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद गुजरात जायंट्स ने सोफी डिवाइन (13 रन) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद मूनी अैर अनुष्का ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन की भागीदारी निभाकर पारी को संभाला। दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज अच्छी लाइन एवं लेंथ से गेंदबाजी कर रही थीं।

गुजरात जायंट्स की कप्तान एशले गार्डनर ने फिर निराश किया और वह दो रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं जॉर्जिया वारेहम (11) भी बड़ी पारी नहीं खेल सकीं। मूनी 17वें ओवर में आउट हो गईं, तब स्कोर 135 रन था। इसके बाद टीम के जल्दी आउट होने की उम्मीद थी। पर कंवर ने तेजी से रन जुटाए लेकिन अंतिम गेंद पर आउट हो गईं। 

टॅग्स :विमेंस प्रीमियर लीगगुजरात जायंट्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या