WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हराया, एलिमिनेटर में जगह बनाई

गुजरात जायंट्स ने पहले बैटिंग करने का फ़ैसला सही साबित किया और पूरी इनिंग में पॉजिटिव इरादे के साथ खेलते हुए 167/4 का मज़बूत स्कोर बनाया। 

By रुस्तम राणा | Updated: January 30, 2026 23:17 IST

Open in App

वडोदरा:गुजरात जायंट्स ने गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में जगह बनाई। डब्ल्यूपीएल में दोनों टीमों के बीच यह एक और मज़ेदार मुकाबला रहा। गुजरात जायंट्स ने पहले बैटिंग करने का फ़ैसला सही साबित किया और पूरी इनिंग में पॉजिटिव इरादे के साथ खेलते हुए 167/4 का मज़बूत स्कोर बनाया। 

जॉर्जिया वेयरहम और एशले गार्डनर ने समय पर योगदान देकर टीम को संभाला और जायंट्स को आसानी से 165 रन के पार पहुँचाया। वेयरहम ने 26 गेंद में 44 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं गार्डनर ने 28 गेंदों में की ताबड़तोड़ 46 रन बनाए। हालांकि, मुंबई इंडियंस की चेज़ की शुरुआत अच्छी नहीं रही, शुरुआती विकेट गिरने से 7 ओवर के अंदर ही वे 37/3 पर मुश्किल में आ गए। 

जैसे ही मैच हाथ से निकलता दिख रहा था, हरमनप्रीत कौर और अमेलिया केर (20 रन) ने मिलकर एक अहम पार्टनरशिप करके टीम को संभाला। एमआई की कप्तान ने 48 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 82 रन जोड़े। 

इस बीच 12वें ओवर में वेयरहम ने केर को आउट करके मोमेंटम को रोक दिया, लेकिन हरमनप्रीत डटी रहीं और आखिर तक लड़ती रहीं ताकि मुकाबला करीबी हो। लेकिन अंत में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। क्योंकि एमआई 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। 

टॅग्स :विमेंस प्रीमियर लीगगुजरात जायंट्समुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या