3 रन से हार और 1200000 जुर्माना?, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर एक्शन

बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) स्टेडियम में खेले गए मैच में तीन रन से मैच हार गई थी, जिससे वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2026 11:53 IST2026-01-28T11:52:46+5:302026-01-28T11:53:57+5:30

wpl 2026 Defeat 3 runs fine Rs 1,200,000 Action taken Delhi Capitals captain Jemimah Rodrigues | 3 रन से हार और 1200000 जुर्माना?, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर एक्शन

file photo

googleNewsNext
Highlightsमैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।डब्ल्यूपीएल की आचार संहिता के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।पहला अवसर है जबकि उनकी टीम ने निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं किए।

वडोदराः दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) स्टेडियम में खेले गए मैच में तीन रन से मैच हार गई थी, जिससे वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई।

डब्ल्यूपीएल ने बयान में कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर मंगलवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।’’ पहला अवसर है जबकि उनकी टीम ने निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं किए, इसलिए जेमिमा पर डब्ल्यूपीएल की आचार संहिता के तहत 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यूपी वॉरियर्स ने चोटिल लिचफील्ड की जगह एमी जोन्स को टीम में शामिल किया

यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल फीबी लिचफील्ड की जगह इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स को अपनी टीम में शामिल किया है। टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाली लिचफील्ड चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुरुवार को होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले वॉरियर्स की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लिचफील्ड इस सत्र में छह मैचों में 243 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले शीर्ष तीन बल्लेबाजों में शामिल हैं।

जोन्स ने 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 1,666 रन बनाए हैं। डब्ल्यूपीएल ने विज्ञप्ति में बताया कि वह 50 लाख रुपये में वॉरियर्स की टीम में शामिल होंगी। वॉरियर्स ने अभी तक छह मैचों में दो जीत से चार अंक हासिल किए हैं। उसे प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखने के लिए बड़ी जीत की जरूरत है।

Open in app