WPL 2025 Auction: देखें नीलामी में बिकने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची और कीमत

अंडर-19 एशिया कप के मैच में पाकिस्तान पर भारत की नौ विकेट की जीत में नाबाद 44 रन बनाने वाली धांसू बल्लेबाज कमलिनी को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने डीसी के साथ कड़ी बोली के बाद 1.6 करोड़ रुपये खर्च किए।

By रुस्तम राणा | Updated: December 15, 2024 18:29 IST2024-12-15T18:29:53+5:302024-12-15T18:29:59+5:30

WPL 2025 Auction: full list and price of players sold in the auction | WPL 2025 Auction: देखें नीलामी में बिकने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची और कीमत

WPL 2025 Auction: देखें नीलामी में बिकने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची और कीमत

googleNewsNext

WPL 2025 Auction: वेस्टइंडीज की धमाकेदार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन, मुंबई की बल्लेबाज सिमरन शेख और भारत की अंडर-19 विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमलिनी ने रविवार को डब्ल्यूपीएल 2025 खिलाड़ी नीलामी में बड़ी रकम हासिल की है। 50 लाख रुपये के आरक्षित मूल्य वाले केवल तीन खिलाड़ियों में से एक डिएंड्रा को हासिल करने के लिए गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच कड़ी टक्कर हुई, इससे पहले कि अदानी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें 1.7 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया। लेकिन अब तक की नीलामी की बड़ी कहानी सिमरन जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए डील रही है, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को पछाड़कर 1.9 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। सिमरन, जो डब्ल्यूपीएल 2023 के लिए यूपी वॉरियर्स के साथ थीं।

अंडर-19 एशिया कप के मैच में पाकिस्तान पर भारत की नौ विकेट की जीत में नाबाद 44 रन बनाने वाली धांसू बल्लेबाज कमलिनी को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने डीसी के साथ कड़ी बोली के बाद 1.6 करोड़ रुपये खर्च किए। नीलामी से पहले ट्रायल के दौरान मुंबई इंडियंस ने कमलिनी को खरीदने की कोशिश की थी। नीलामी में बड़ी रकम पाने वाली अन्य उल्लेखनीय अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी उत्तराखंड की ऑलराउंडर प्रेमा रावत थीं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

बिकने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची कीमत सहित

सिमरन शेख - 1.90 करोड़ - गुजरात जायंट्स
डींड्रा डॉटिन - 1.70 करोड़ रुपये - गुजरात जायंट्स
जी कमलिनी - 1.60 करोड़ रुपये - मुंबई इंडियंस
प्रेमा रावत - 1.2 करोड़ रुपये - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
एन चरानी - 55 लाख रुपये - दिल्ली कैपिटल्स
नादिन डी क्लार्क - 30 लाख रुपये - मुंबई इंडियंस
डेनिएल गिब्सन - 30 लाख रुपये - गुजरात जायंट्स
अलाना किंग - 30 लाख रुपये - यूपी वॉरियर्स
अक्षिता माहेश्वरी - 20 लाख रुपये - मुंबई इंडियंस
नंदिनी कश्यप - 10 लाख रुपये - दिल्ली कैपिटल्स
आरुशी गोज - 10 लाख रुपये - यूपी वॉरियर्स
क्रांति गौड़ - 10 लाख रुपये - यूपी वॉरियर्स
संस्कृति गुप्ता - 10 लाख रुपये - मुंबई इंडियंस
जोशिता वीजे - 10 लाख रुपये - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
सारा ब्राइस - 10 लाख रुपये - दिल्ली कैपिटल्स
राघवी बिस्ट - 10 लाख रुपये - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
जगरवी पवार - 10 लाख रुपये - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
निकी प्रसाद - 10 लाख रुपये - दिल्ली कैपिटल्स
प्रकाशिका नाइक - 10 लाख रुपये - गुजरात जायंट्स

Open in app