WPL: पहले वीमेंस प्रिमियर लीग के लिए आज नीलामी, महिला क्रिकेट का नया युग, जानिए खास बातें

WPL 2023: पहले वीमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज की जाएगी। पहले WPL में पांच फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रहे हैं। 409 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। जानिए पूरी डिटेल...

By विनीत कुमार | Updated: February 13, 2023 09:53 IST

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल की तर्ज पर वीमेंस प्रीमियर लीग के लिए पहली बार होने जा रही है नीलामी।इसके लिए दुनिया भर की 409 महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगाई जाएगी।पहले WPL के लिए पांच फ्रेंचाइजी हैं, पहले सीजन में 22 मुकाबले खेले जाएंगे।

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए पहली बार आज महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। आईपीएल के पिछले कई वर्षों से सफल आयोजन और उससे देश और दुनिया में बदली क्रिकेट की तस्वीर ने उम्मीद दी है कि WPL के नतीजे भी कुछ ऐसे ही आएंगे। कुल मिलाकर महिला क्रिकेट का एक नया युग शुरू होने जा रहा है, जिसमें नाम और शोहरत के साथ-साथ पैसों की भी बरसात होनी तय है। 

भारत की स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा जैसी स्टार खिलाड़ियों के अलावा सहित दुनिया भर की महिला क्रिकेटरों ने इस लीग में खेलने की इच्छा के साथ नीलामी के लिए अपने नाम दिए हैं। पहले वीमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में पचास लाख का बेस प्राइस सबसे ऊंचा ब्रैकेट रखा गया है। सभी फ्रेंचाइजी कुल 90 खिलाड़ियों को खरीदेंगे और इसके लिए 409 खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगाई जाएगी। जानिए पहले WPL नीलामी से जुड़ी खास बातें...

- पहले WPL में पांच फ्रेंचाइजी हैं। ये हैं-  दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जायंट्स, लखनऊ वॉरियर्स। पहले सीजन कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

- नीलामी में 409 खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगेगी। इसमें 202 कैप्ड और 199 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। आईसीसी की 8 असोसिएट देश की खिलाड़ी भी इसमें शामिल हैं।

- कुल 409 खिलाड़ियों में 246 भारतीय नाम शामिल हैं। वहीं 163 विदेशी खिलाड़ी इस लिस्ट में हैं।

- भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया की 28 टीमें खिलाड़ी इस नीलामी में शामिल होंगी। 27 खिलाड़ी इंग्लैंड से हैं।

- हर फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों के खरीदने के लिए अधिकतम रकम 12-12 करोड़ रुपये हैं।

- ये फ्रेंचाइजी अधिकतम 18 खिलाड़ी खरीद सकते हैं। कम से कम 15 खिलाड़ी खरीद सकेंगे। एक टीम में अधिकतम 6 खिलाड़ी रह सकेंगे।

- पहले WPL नीलामी के लिए 1525 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 409 चुनी गईं।

-  24 खिलाड़ियों ने खुद को 50 लाख के ब्रैकेट में रखा है। दूसरे ब्रैकेट यानी 40 लाख रुपये में 30 प्लेयर्स ने खुद को रखा है।

- तीसरा बेस प्राइस का ब्रैकेट 30 लाख रुपये का है। वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ियों की बेस प्राइस 10 से 20 लाख तक में है।

WPL: कब और कहां देखें नीलामी का लाइव प्रसारण

वीमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सोमवार दोपहर ढाई बजे से है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कंवेशन सेंटर में इसका आयोजन हो रहा है। आप इसे स्पोर्ट्स18 टीवी और जियो सिनेमा ऐप पर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से देख सकते हैं।

टॅग्स :महिला आईपीएल नीलामी 2023IPL
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या