World Test Championship 2023-25: नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान दे रहे टक्कर, 5 रन का अंतर, जानिए शीर्ष 10 रन-स्कोरर

World Test Championship 2023-25: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली 984 रन के साथ तीसरे पायदान पर है। उस्मान ख्वाजा चौथे पायदान और खाते में 943 रन है। 5वें पायदान पर बेन डकेट हैं। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 13, 2024 12:54 IST

Open in App
ठळक मुद्देWorld Test Championship 2023-25: आईसीसी टॉप-10 स्कोरर में भारत के दो खिलाड़ी हैं। World Test Championship 2023-25: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 9वें नंबर पर हैं।World Test Championship 2023-25: यशस्वी जायसवाल पहले पायदान पर है।

World Test Championship 2023-25: आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) 2023-25 जारी है। भारतीय क्रिकेट टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर है। टीम इंडिया के साथ भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) चल रहे हैं। जायसवाल टॉप स्कोरर है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (joe root) टक्कर दे रहे हैं। जायसवाल के खाते में 1028 रन और रूट के पास 1023 रन है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली 984 रन के साथ तीसरे पायदान पर है। उस्मान ख्वाजा चौथे पायदान और खाते में 943 रन है। 5वें पायदान पर बेन डकेट हैं। 

Most runs in ICC World Test Championship 2023-25: (आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप, 2023-2025 में सर्वाधिक रन)-

1. यशस्वी जायसवालः 1028

2. जो रूटः 1023

3. जैक क्राउलीः 984

4. उस्मान ख्वाजाः 943

5. बेन डकेटः 842

6. बेन स्टोक्सः 796

7. मिचेल मार्शः 750

8. स्टीव स्मिथः 738

9. रोहित शर्माः 700

10. मार्कस लाबुशेनः 653।

Most runs in ICC World Test Championship 2023-25: (आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में उच्चतम स्कोर)-

आईसीसी चैंपियनशिप में उच्चतम स्कोर की बात आती है तो न्यूजीलैंड के यंग प्लेयर रचिन रवींद्र का नाम आता है। रविंद्र ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 240 की रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी। विजाग और राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ जायसवाल ने बैक-टू-बैक दोहरे शतक जड़ी थी। सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के सऊद शकील और अब्दुल्ला शफीक चौथे और पांचवें पर हैं।

1. रचिन रवींद्रः न्यूजीलैंड, 240

2. यशस्वी जायसवालः भारत, 214*

3. यशस्वी जायसवालः भारत, 209

4. सऊद शकीलः पाकिस्तान, 208*

5. अब्दुल्ला शफीकः पाकिस्तान, 201।

टॅग्स :विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी)यशस्वी जायसवालजो रूटरोहित शर्माटीम इंडियाइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डबेन स्टोक्सस्टीव स्मिथ

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या