मुंबई इंडियंस को जिता चुके 4 बार आईपीएल खिताब, अब रोहित शर्मा को खल रही ये कमी

रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करते हैं और वह मुंबई को चार बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: April 27, 2020 09:35 IST

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई को 4 बार आईपीएल खिताब जिता चुके रोहित शर्मा।2 बार रहे विश्व कप टीम का हिस्सा, मगर सेमीफाइनल में मिली भारत को हार।

भारतीय क्रिकेट टीम में सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी इच्छा फैंस के बीच जाहिर की है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस को चार बार खिताब दिला चुके रोहित शर्मा ने बताया कि वह अब वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं।

बता दें कि रोहित शर्मा 2015 और 2019 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन दोनों बार टीम इंडिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा ने कहा, "हर बार आप मैदान में जाते हैं और हर बार जीतना चाहते हैं, लेकिन विश्व कप हर किसी का एक शिखर है। मैं विश्व कप जीतना चाहता हूं।"

रोहित शर्मा ने इससे पहले भी हरभजन सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर कहा था कि उनका लक्ष्य भारतीय टीम को अगले तीन विश्व कप में से दो विश्व कप जिताने में मदद करना है। इसी वर्ष वनडे विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। हालांकि कोरोना वायरस के चलते उस पर भी संकट मंडरा रहा है।

तीन बार विश्व कप खिताब जीत चुका भारत: टीम इंडिया ने सबसे पहले कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप (1983) अपने नाम किया था। इसके बाद साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को टी20 विजेता बनाया। वहीं साल 2011 में धोनी की ही कप्तानी में भारत ने एक बार फिर वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।

रोहित शर्मा 32 टेस्ट की 53 पारियों में 7 बार नाबाद रहते 2141 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 1 दोहरा शतक और 10 अर्धशतक जड़े हैं। बात अगर 224 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 32 बार नाबाद रहते हुए रोहित 9115 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में रोहित 29 शतक, 3 दोहरे शतक और 43 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 108 मुकाबलों में वह 2773 रन बना चुके हैं। आईपीएल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो उन्होंने 188 मैचों में 1 शतक और 36 अर्धशतकों की मदद से 4898 रन बनाए हैं।

टॅग्स :रोहित शर्माकोरोना वायरसआईसीसी वर्ल्ड कपआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपएमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या