IND Vs PAK World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को होगा मुकाबला, क्या हो सकता है टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में पूरा शेड्यूल...जानिए

World Cup 2023: भारत में इस साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए फिलहाल शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार सामने आए ड्राफ्ट के मुताबिक भारत अपने लीग मैच 9 स्थानों पर खेलेगा।

By विनीत कुमार | Updated: June 12, 2023 11:48 IST

Open in App

नई दिल्ली: भारत में इस साल के आखिर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल अभी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं हुआ है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि इसकी घोषणा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार (11 जून) को खत्म हुए डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान की जाएगी। बहरहाल, विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा अब इस सप्ताह होने की उम्मीद है और सूत्रों के अनुसार ड्राफ्ट तैयार है।

World Cup 2023 Schedule: भारत 9 स्थानों पर खेलेगा अपने मैच

इस बीच वेबसाइट ESPNCricinfo ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि टीम इंडिया नौ स्थानों पर अपने लीग मैच खेलेगी। भारतीय टीम 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत बनाम पाकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के सामने होने वाला है। साथ ही एक लाख दर्शकों की क्षमता वाले इसी स्टेडियम में वर्ल्ड कप का फाइनल भी खेला जाएगा।

ड्राफ्ट में सेमीफाइनल के लिए स्थान अभी पक्का नहीं किया गया है। हालांकि, इसके 15 और 16 नवंबर को खेले जाने की सबसे अधिक संभावना है। 

बहरहाल, टूर्नामेंट में भारत के मैचों के शेड्यूल की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का एक मैच है। इसके अलावा लखनऊ में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाना है। भारत 11 नवंबर को बेंगलुरु में क्वालीफायर टीम के खिलाफ मैच के साथ अपने लीग चरण का आखिरी मैच खेलेगा।

इसके अलावा अन्य टीमों में मौजूदा ड्राफ्ट के अनुसार पाकिस्तान पांच स्थानों पर अपने मैच खेलेगा। पाकिस्तान हैदराबाद में क्रमश: छह और 12 अक्टूबर को दो क्वालीफाइंग टीमों के खिलाफ मैचों के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। पाकिस्तानी टीम का आखिरी लीग मैच 12 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में होगा। आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है क्योंकि विदेशों में बसे फैंस भारत की यात्रा के लिए व्यवस्था करने के लिए बेताब हैं। अभी तक टिकटों पर भी कोई अपडेट नहीं किया गया है।

World Cup 2023 Schedule: भारत के मैचों का शेड्यूल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नईभारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्लीभारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबादभारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणेभारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशालाभारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊभारत बनाम क्वालीफायर, 2 नवंबर, मुंबईभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाताभारत बनाम क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपभारत vs पाकिस्तानटीम इंडिया
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या