Highlightsअहमदाबाद में भारत के साथ पाकिस्तान का मुकाबला विराट-बाबर पर रहेंगी किक्रेट फैंस की नजर पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड है शानदार
World Cup 2023: विश्व कप 2023 में टीम इंडिया की शुरुआत काफी अच्छी रही है। पहले ऑस्ट्रेलिया और इसके बाद अफगानिस्तान को हराने के बाद अब भारत का अगला टारगेट पाकिस्तान है। पाकिस्तान के साथ भारत का मैच देखने के लिए हर साल दोनों देश के किक्रेट प्रेमी इंतजार करते हैं।
अब उनका यह इंतजार खत्म हो रहा है। 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा। किक्रेट फैंस को विश्वास है कि यह मैच विश्व कप का सबसे शानदार मुकाबला होगा।
दो मैचों में रहा शानदार प्रदर्शन
भारत ने विश्व कप 2023 में अपने सफर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को किया। यहां गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों को ज्यादा रन नहीं बनाने दिए। 300 से कम का स्कोर भारत ने चेज किया और मैच जीत लिया।
हालांकि, भारत को शुरुआत में बैटिंग ऑर्डर लड़खड़ाई। स्टार बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर बिना खाते खोले ही आउट हुए। हालांकि रन चेज मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ मैच को धीरे धीरे भारत के पक्ष में किया और भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
अफगानिस्तान को रन चेज में हराया
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियाम में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ था। अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 272 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 273 रन का लक्ष्य दिया। अफगानिस्तान की अच्छी गेंदबाजी होने के बावजूद भी भारत ने महज 35 ओवर में 273 रन के आंकड़े को पार कर लिया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए शतक लगाया।
उनके साथ ईशन किशन ने भी अच्छा साथ दिया। बाकी बचा काम विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ पूरा किया। विराट ने विश्व कप 2023 के दोनों में मैच में हाफ सेंचुरी मार कर अपनी फॉर्म को बरकरार रखा है।
पाकिस्तान भी जीत के साथ है गदगद
विश्व कप 2023 में खेले गए मैचों में पाकिस्तान का प्रर्दशन भी अच्छा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ 345 रन चेज कर पाकिस्तान ने बता दिया है कि क्यों उन्हें विश्व कप जीतने वाली टीम में रखा गया है।
हालांकि विश्व कप में दोनों टीम शनिवार को एक दूसरे के आमने सामने होंगे। फैंस को विश्वास है कि एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा। इधर, बात करे विश्व कप के इतिहास की तो भारत 50 ओवर के विश्व कप में आज तक पाकिस्तान के साथ हारा नहीं है इसी रिकॉर्ड को भारत बरकरार रखना चाहेगा।