World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 90 गेंदों में शतक, बैक टू बैक सेंचुरी!

World Cup 2023: बाएं हाथ के बल्लेबाज ने विश्व कप के अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 84 गेंदों में शतक बनाया था।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 12, 2023 18:00 IST

Open in App
ठळक मुद्देबाबर आजम, ब्रायन लारा और महेला जयवर्धने की बराबरी कर ली।लगातार सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है। बांग्लादेश, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ लगातार चार शतक लगाए।

World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने गुरुवार को एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे 2023 विश्व कप लीग चरण के मैच में 90 गेंदों में शतक बनाया। यह डी कॉक का लगातार दूसरा शतक है। कॉक ने 106 गेंद में 109 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। श्रीलंका के खिलाफ 84 गेंदों में शतक बनाया था।

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक वनडे शतकः

5 - फाफ डु प्लेसिस

3 - हर्शल गिब्स

3 - क्विंटन डी कॉक*।

वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ़्रीका के लिए शतकः

107* - एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली, 2011

134 - एबी डिविलियर्स बनाम एनईडी, मोहाली, 2011

100 - क्विंटन डी कॉक बनाम एसएल, दिल्ली, 2023

109 - क्विंटन डी कॉक बनाम ऑस्ट्रेलिया, लखनऊ, 2023।

अपने 19वें वनडे शतक के साथ 30 वर्षीय खिलाड़ी ने सर्वाधिक वनडे शतकों के मामले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा और श्रीलंका के महेला जयवर्धने की बराबरी कर ली। एकदिवसीय विश्व कप में लगातार सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले गए 2015 विश्व कप में बांग्लादेश, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ लगातार चार शतक लगाए। डी कॉक ने इससे पहले 2013 में भारत के खिलाफ लगातार वनडे शतक लगाए थे। बाद में उन्होंने शतकों की हैट्रिक पूरी की।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपक्विंटन डी कॉकदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या