ICC World Cup 2019: धोनी के रन आउट पर बोले मार्टिन गप्टिल, किस्मत ने दिया हमारा साथ

ICC World Cup 2019: महेंद्र सिंह धोनी 49वें ओवर में रन आउट हुए, जिससे भारत की बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच में संभावनाएं भी समाप्त हो गयी। भारत ने यह मैच 18 रन से गंवाया था।

By भाषा | Updated: July 12, 2019 18:42 IST

Open in App

मार्टिन गप्टिल ने अपने बेहतरीन थ्रो पर महेंद्र सिंह धोनी को रन आउट करके विश्व कप सेमीफाइनल का पासा पलट दिया था लेकिन न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज का मानना था कि तब किस्मत ने उनका साथ दिया, जो गेंद सीधे विकेट पर लग गयी थी। 

धोनी 49वें ओवर में रन आउट हुए जिससे भारत की बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच में संभावनाएं भी समाप्त हो गयी। भारत ने यह मैच 18 रन से गंवाया था।

गुप्टिल ने आईसीसी के सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि गेंद वास्तव में मेरी तरफ आ रही थी। मैं जल्द से जल्द से गेंद के पास पहुंचना चाहता था। एक बार गेंद पर नियंत्रण बनाने के बाद मैंने सोचा कि यह वास्तव में बहुत सीधा है। किस्मत साथ में थी जो सीधा थ्रो विकेटों पर जाकर लगा। हम भाग्यशाली थे जो वह आउट हो गया।’’

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपभारत vs न्यूजीलैंडएमएस धोनीभारतीय क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या