महिला महाराष्ट्र प्रीमियर लीगः रत्नागिरी जेट्स की आइकन खिलाड़ी स्मृति मंधाना

Women's Maharashtra Premier League: दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के भारत दौरे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2025 16:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देसफर को नए मुकाम पर पहुंचाने को लेकर उत्साहित हूं।महिलाओं के खेल के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण दिखाया है।

Women's Maharashtra Premier League: भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को गुरुवार को रत्नागिरी जेट्स की आइकन खिलाड़ी नामित किया गया जो महिला महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (डब्लूएमपीएल) में खेलेगी। डब्लूएमपीएल का पहला टूर्नामेंट पिछले साल जून में खेला जाना था लेकिन दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के भारत दौरे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

बाद में इसके आयोजन के लिए सही तारीख नहीं मिल पाई थी। रत्नागिरी जेट्स ने लगातार दो वर्षों तक महाराष्ट्र प्रीमियर लीग का पुरुष टूर्नामेंट जीता है। मंधाना ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘फ्रेंचाइजी ने एमपीएल में सफलता और महिलाओं के खेल के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण दिखाया है। मैं इस सफर को नए मुकाम पर पहुंचाने को लेकर उत्साहित हूं।’’

टॅग्स :महाराष्ट्रस्मृति मंधाना

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या