Women’s Asia Cup 2024 NEP VS UAE: नेपाल ने जीत से खाता खोला, यूएई को 6 विकेट से कूटा, खड़का की 72 नाबाद पारी

Women’s Asia Cup 2024 NEP VS UAE highlights: यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 115 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम ने 16.1 ओवर में 4 विकेट पर 116 रन बनाकर जीत हासिल की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 19, 2024 21:43 IST2024-07-19T18:16:51+5:302024-07-19T21:43:38+5:30

Women’s Asia Cup 2024 NEP VS UAE highlights Nepal Women won by 6 wkts beat uae Samjhana Khadka unbeaten 72 balls 45 fours 11 | Women’s Asia Cup 2024 NEP VS UAE: नेपाल ने जीत से खाता खोला, यूएई को 6 विकेट से कूटा, खड़का की 72 नाबाद पारी

photo-ani

HighlightsWomen’s Asia Cup 2024 NEP VS UAE highlights: 45 गेंद का सामना किया और 11 चौके मारे। Women’s Asia Cup 2024 NEP VS UAE highlights: नेपाल की कप्तान इंदू वर्मा ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। Women’s Asia Cup 2024 NEP VS UAE highlights: खड़का को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

Women’s Asia Cup 2024 NEP VS UAE highlights: महिला एशिया कप 2024 की शुरुआत हो गई है। नेपाल की महिला टीम ने संयुक्त अरब अमीरात को 6 विकेट से हराकर जीत से आगाज की। नेपाल की समझाना खड़का ने नाबाद 72 की पारी खेली। 45 गेंद का सामना किया और 11 चौके मारे। खड़का को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 115 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम ने 16.1 ओवर में 4 विकेट पर 116 रन बनाकर जीत हासिल की। नेपाल की कप्तान इंदू बर्मा ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके।

सलामी बल्लेबाज समझाना खड़का के नाबाद अर्धशतक और तेज गेंदबाज इंदु बर्मा के तीन विकेट की मदद से नेपाल ने शुक्रवार को यहां महिला टी20 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 23 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

खड़का ने 45 गेंद पर नाबाद 71 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल हैं। उनकी इस पारी की मदद से नेपाल ने 116 रन का लक्ष्य 16.1 ओवर में हासिल कर दिया। नेपाल ने 4 विकेट पर 118 रन बनाए। अमीरात की टीम इससे पहले 8 विकेट पर 115 रन ही बना पाई थी। उसकी तरफ से खुशी शर्मा ने 36 और कविशा एगोडेज ने 22 रन का योगदान दिया।

बर्मा नेपाल की सबसे सफल गेंदबाज रही। उन्होंने 19 देकर तीन विकेट लिए। नेपाल को भी कुछ मुश्किल पलों से गुजरना पड़ा। ऑफ स्पिनर एगोडेज (12 रन देकर 3 विकेट) ने अमीरात को वापसी दिलाने का अच्छा प्रयास किया लेकिन खड़का ने एक छोर संभाले रखा और टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया।

Open in app