Women IPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 नीलामी में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। पहली बार महिला आईपीएल खेला जाएगा। महिला प्रीमियर लीग की नीलामी मुंबई के ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में हुआ। नीलामी में पांच फ्रेंचाइजी टीमें कुल मिलाकर 90 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई।
पांच संभावित कप्तान स्मृति मंधाना (आरसीबी), हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस), मेग लैनिंग (दिल्ली कैपिटल्स), बेथ मूनी (गुजरात जायंट्स) और दीप्ति शर्मा (यूपी वारियर्स) हैं। लीग के सभी 22 मैच चार से 26 मार्च तक मुंबई में होंगे। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने पांच टीमों के लिए बोली में 4669.99 करोड़ रुपये हासिल करने के बाद इस लीग का प्रसारण अधिकार 951 करोड़ रुपये में बेचा।
टीमों को कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों के लिए सफल बोली लगानी है
मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल जैसी आईपीएल टीमों के अलावा कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स (लखनऊ) और अडानी स्पोर्टलाइन ने डब्ल्यूपीएल के लिए फ्रेंचाइजी टीमें खरीदी हैं। नीलामी में हर फ्रेंचाइजी टीम खिलाड़ियों पर 12 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। टीमों को कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों के लिए सफल बोली लगानी है।
भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना नीलामी में सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने बोली की टक्कर में मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए 3.40 करोड़ रुपये (410,000 डॉलर) में खरीदा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने काफी सस्ता मंधाना से आधी राशि में 1.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।
आल राउंडर दीप्ति शर्मा हैं जिन्हें यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा
वह मुंबई की सबसे महंगी खिलाड़ी भी नहीं हैं क्योंकि टीम ने इंग्लैंड की नैट स्किवर ब्रंट को सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ रूपये देकर हासिल किया। बल्कि हरमनप्रीत भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष छह में भी शामिल नहीं है क्योंकि देश की दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय खिलाड़ी आल राउंडर दीप्ति शर्मा हैं जिन्हें यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा।
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिये मशहूर युवा शेफाली वर्मा और रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व टी20 मैच की स्टार रहीं जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने क्रमश: दो और 2.20 करोड़ में खरीदा। आल राउंडर पूजा वस्त्राकर (मुंबई इंडियंस) और ऋचा घोष (आरसीबी) को भी 1.90 करोड़ रुपये मिले।
जेमिमा और ऋचा को रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत से काफी फायदा मिला। यास्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस ने 1.50 करोड़ रुपये जबकि रेणुका को आरसीबी ने इतनी ही राशि पर अपने साथ जोड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के लिये सबसे अच्छा सौदा समकालीन महिला क्रिकेट की बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक आस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदना रहा।