Women IPL Auction 2023: 11.95 करोड़ खर्च और पर्स में बचे 5 लाख, 18 खिलाड़ी शामिल, चार मार्च से मुकाबला, जानिए गुजरात जायंट्स के बारे में, कैसा हो सकता है प्लेइंग इलेवन

Women IPL Auction 2023: पांच टीमों - दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और यूपी वारियर्स ने सोमवार को हुई नीलामी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को अपनी टीम से जोड़ा। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 15, 2023 15:12 IST2023-02-15T15:10:34+5:302023-02-15T15:12:21+5:30

Women IPL Auction 2023 Gujarat Giants gautam adani Spent INR 11-95 Cr Purse Left INR 5 Lac Total Players 18, Overseas 6 | Women IPL Auction 2023: 11.95 करोड़ खर्च और पर्स में बचे 5 लाख, 18 खिलाड़ी शामिल, चार मार्च से मुकाबला, जानिए गुजरात जायंट्स के बारे में, कैसा हो सकता है प्लेइंग इलेवन

टूर्नामेंट का पहला मैच और 24 मार्च को होने वाला एलिमिनेटर नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Highlightsकुल 22 मैच खेले जाएंगे जिनमें लीग चरण के 20 तथा एलिमिनेटर और फाइनल शामिल है।ब्रेबोर्न स्टेडियम और नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में समान 11-11 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

Women IPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी खत्म हो गई है। पहला मैच चार मार्च को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा, जबकि फाइनल 26 मार्च को होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने घोषणा की।

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी में 10 भारतीय खिलाड़ी एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि हासिल करने में सफल रहीं। अडानी स्पोर्टलाइन ने डब्ल्यूपीएल के लिए फ्रेंचाइजी टीमें खरीदी हैं। जिसका नाम गुजरात जायंट्स है। गुजरात ने 18 खिलाड़ी खरीद, जिसमें 6 विदेशी खिलाड़ी हैं। टीम ने 11.95 करोड़ खर्च किए और 5 लाख बचा लिया है।

नीलामी के पहले दौर में आस्ट्रेलिया की ऑफ स्पिन आल राउंडर एशले गार्डनर को गौतम अडानी की गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये (386,000 डॉलर) में खरीदा। गार्डनर और नैट स्किवर विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा राशि हासिल करने वाले खिलाड़ी रहीं।

पांच संभावित कप्तान मंधाना (आरसीबी), हरमनप्रीत (मुंबई इंडियंस), लैनिंग (दिल्ली कैपिटल्स), बेथ मूनी (गुजरात जायंट्स) और दीप्ति शर्मा (यूपी वारियर्स) हैं। श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज लौरा वोलवार्ट ऐसे बड़े नाम हैं जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। 

डब्ल्यूपीएल नीलामी में बिकी महिला खिलाड़ियों की सूचीः

 

गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर 3.20 करोड़ रु, बेथ मूनी 2 करोड़ रु, जॉर्जिया वारेहम 75 लाख रु, स्नेह राणा 75 लाख रु, अनाबेल सदरलैंड 70 लाख रु, डायंड्रा डॉटिन 60 लाख रु, सोफिया डंकले 60 लाख रु, सुषमा वर्मा 60 लाख रु, तनुजा कंवर 50 लाख रु, हरलीन देओल 40 लाख रु, अश्विनी कुमारी 35 लाख रु, दयालन हेमलता 30 लाख रु, मानसी जोशी 30 लाख रु, मोनिका पटेल 30 लाख रु, सबिनेनी मेघना 30 लाख रु, हर्ले गाला 10 लाख रु, परुणिका सिसोदिया 10 लाख रु और शबनम शकील 10 लाख रुपये।

ये हो सकता है प्लेइंग इलेवनः 

एशले गार्डनर, बेथ मूनी, जॉर्जिया वारेहम, स्नेह राणा, डायंड्रा डॉटिन, सुषमा वर्मा, तनुजा कंवर, हरलीन देओल, सबिनेनी मेघना, मानसी जोशी और अश्विनी कुमारी।

Open in app