जियो टीवी पर होगा शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का सीधा प्रसारण

शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का प्रसारण भारत की प्रसिद्ध टीवी एप-जियो टीवी पर किया जाएगा।

By IANS | Updated: February 8, 2018 16:49 IST2018-02-08T16:49:01+5:302018-02-08T16:49:50+5:30

winter olympics: JioTV to broadcast Winter Olympics | जियो टीवी पर होगा शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का सीधा प्रसारण

Winter Olympics

googleNewsNext

दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का प्रसारण भारत की प्रसिद्ध टीवी एप-जियो टीवी पर किया जाएगा। गुरुवार को कंपनी ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

जियो टीवी अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के साथ मिलकर खेलों को भारत में प्रसारित करेगी। शीतकालीन ओलम्पिक खेल इस दक्षिण कोरिया शहर में शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं जो 25 फरवरी तक चलेंगे। इन खेलों में कुल 15 खेलों में 102 स्पर्धाएं होगी। 

इन खेलों में स्कीइंग, ल्यूग, स्की जम्पिंग, आइस हॉकी, स्नो बोर्डिग जैसे खेल शामिल हैं। इन खेलों में 90 देश हिस्सा ले रहे हैं जिसमें भारत के ल्यूक खिलाड़ी शिवा केशवनन और क्रॉस कंट्री स्काइयर जगदीश सिंह भी शामिल हैं। 

जियो टीवी इन खेलों के लिए 24 घंटे अपने प्लेटफॉर्म पर कई चैनल स्थापित कर इन खेलों का प्रसारण करेगा। इन खेलों के सीधे प्रसारण के अलावा हाइलाइट भी दिखाई जाएंगी। जियो टीवी के अलावा आईओसी का ओलम्पिक चैनल भी भारत में इन खेलों का सीधा प्रसारण करेगा।

Open in app