क्या रोहित शर्मा छोड़ देंगे मुंबई इंडियंस का साथ! MI के कोच मार्क बाउचर को बताया भविष्य का प्लान

सीजन में दस हार के साथ मुंबई इंडियंस का अभियान समाप्त हो गया है। लेकिन अब जो सवाल सबसे ज्यादा उठ रहा है वो ये कि क्या रोहित शर्मा आईपीएल का अगला सीजन भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे या वह फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ देंगे।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 18, 2024 10:30 IST

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए आईपीएल का ये सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहारोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया थाफ्रेंचाइजी की ये दाव बिल्कुल उल्टा पड़ गया

IPL 2024:मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए आईपीएल का ये सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहा। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था। लेकिन फ्रेंचाइजी की ये दाव बिल्कुल उल्टा पड़ गया। हार्दिक न तो गुजरात वाला कारनामा दोहरा पाए न ही खुद गेंद और बल्ले से कुछ कर पाए। टीम भी दो खेमों में बंटी दिखी। खैर सीजन में दस हार के साथ मुंबई इंडियंस का अभियान समाप्त हो गया है। लेकिन अब जो सवाल सबसे ज्यादा उठ रहा है वो ये कि क्या रोहित शर्मा आईपीएल का अगला सीजन भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे या वह फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ देंगे।

मुंबई इंडियंस (एमआई) के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने सीजन के निराशाजनक अंत के बाद रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी टिप्पणी की। टीम के साथ रोहित के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर बाउचर ने कहा कि वह अपनी किस्मत के खुद निर्माता हैं। बाउचर ने कहा कि अगले साल मेगा ऑक्शन है, कौन जानता है कि क्या होने वाला है? 

बता दें कि रोहित इस सीजन ज्यादातर मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले। उन्होंने एक शतक भी लगाया। बाउचर ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने  रोहित के साथ बातचीत की थी और सलामी बल्लेबाज की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की थी। बाउचर ने कहा कि मैंने उनसे पूछा कि आगे क्या है? और रोहित ने कहा 'विश्व कप'।

हाल ही में रोहित शर्मा और केकेआर के स्टाफ मेंबर अभिषेक नायर के बीच हुई एक बातचीत का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में रोहित अभिषेक नायर से मुंबई इंडियंस में हो रहे बदलाव और अपने भविष्य के बारे में बात कर रहे थे। वीडियो में अभिषेक नायर से कहते हैं, एक-एक चीज चेंज हो रहा है, वो उनके ऊपर है, जो भी है वो मेरा घर है भाई, वो टेंपल मैंने बनवाया है। आखिर में रोहित कहते हैं, भाई मेरा क्या..मेरा तो ये लास्ट है।कयास इस बात के भी लगाए जा रहे हैं कि भारत के कप्तान टी20 विश्व कप के अंत में टी20 से संन्यास ले लेंगे। 

टॅग्स :रोहित शर्माहार्दिक पंड्यामुंबई इंडियंसआईपीएल 2024

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या