England beat New Zealand by 4 Wickets: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया, इंग्लैंड ने 4 विकेट से मैच जीत लिया है, आखिरी ओवर तक खिंचा और इंग्लैंड ने 3 गेंद बाकी रहते 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली। वहीं पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी जिंदा बनी हुई हैं। क्यों की न्यूजीलैंड जीत गया होता ये पाकिस्तान का रास्ता बंद हो जाता। आज का दिन विल जैक्स और रेहान अहमद के नाम रहा दोनों ही मैच के हीरो बने, 160 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड शुरुआत में लड़खड़ाया मगर बाद में संभल गया।
विल जैक्स और रेहान अहमद ने तूफानी बल्लेबाजी की, विल जैक्स नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए और सिर्फ 18 गेंदों में नाबाद 32 रन बना डाले। वहीं रेहान अहमद नंबर 8 पर आए और 7 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाकर न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। टॉम बैंटन ने भी 24 गेंदों में 33 रन की पारी खेली, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 28 गेंदों में 39 रन बनाए, टिम साइफर्ट ने 25 गेंदों में 35 रन बनाए। इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी की रेहान अहमद, विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए, लियम डॉसन ने 1 विकेट लिया। असल में इंग्लैंड के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मैच का रुख बदलकर रख दिया और शानदार जीत हासिल की।