WI vs ZIM: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्डकप के सुपर 8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, भारत और दक्षिण अफ्रीका को दिया कड़ा संदेश

कैरिबियाई टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ न केवल 107 रनों से जीत दर्ज की, बल्कि इस चरण में अपने ग्रुप की टीमें भारत और दक्षिण अफ्रीका को एक कड़ा संदेश भी जारी किया। 

By रुस्तम राणा | Updated: February 23, 2026 23:15 IST

Open in App

मुंबई: वेस्टइंडीज ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में सोमवार को जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंद दिया। कैरिबियाई टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ न केवल 107 रनों से जीत दर्ज की, बल्कि इस चरण में अपने ग्रुप की टीमें भारत और दक्षिण अफ्रीका को एक कड़ा संदेश भी जारी किया। क्योंकि सुपर 8 स्टेज में इस टीम का मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका से होने वाला है। वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते सिकंदर रज़ा के नेतृत्व वाली टीम 20 ओवर भी नहीं टिक सकी और 17.4 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई।

गेंदबाज गुडाकेश मोती ने 4 ओवर में 28 रन देकर चार सफलताएं हासिल की। उनके अलावा अकील होसेन ने 3 विकेट झटके। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पॉवर प्ले के अंदर 20 रनों पर अपने 3 विकेट खो दिए। जबकि 94 रन पर आधी टीम आउट होई। टीम लिए ब्रैड इवांस ने सर्वाधिक 43 रनों के साथ संघर्षशील पारी खेली। इससे पहले शिमरॉन हेटमायर ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ़ 34 गेंदों पर 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 250 के स्ट्राइक-रेट से 84 रन बनाए। उन्हें रोवमैन पॉवेल का ज़बरदस्त साथ मिला, और उनकी ज़बरदस्त पार्टनरशिप ने ज़िम्बाब्वे से कंट्रोल पूरी तरह छीन लिया। दोनों ने मिलकर 52 गेंदों में 122 रनों की साझेदारी की। इसमें पॉवेल ने 35 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए।

उनके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड के आखिरी क्षणों में किए गए शानदार प्रदर्शन ने वेस्टइंडीज को 254 रन का मुश्किल टोटल बनाने में मदद की। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह दूसरा सबसे बड़ा टोटल था। इस संस्करण का सबसे बड़ा स्कोर भी। इससे पहले सबसे अच्छा स्कोर 235/5 था, जो इटली ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के दौरान 14 फरवरी को कोलंबो के एसएससी क्रिकेट ग्राउंड पर ओमान के खिलाफ बनाया था।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपज़िम्बाब्वेवेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या