WI vs SA, T20 World Cup 2024: फिर से इतिहास, मेजबान देश नहीं बनेगा टी20 विश्व कप चैंपियन, वेस्टइंडीज बाहर, यहां देखें 2007-2024 रिकॉर्ड

WI vs SA, T20 World Cup 2024: हार से सह मेजबान वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गया। वेस्टइंडीज ने 8 विकेट पर 135 रन बनाए थे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 24, 2024 11:24 IST

Open in App
ठळक मुद्देWI vs SA, T20 World Cup 2024:  तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।WI vs SA, T20 World Cup 2024:  16.1 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाकर जीत दर्ज की।WI vs SA, T20 World Cup 2024: ग्रुप 2 में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।  

WI vs SA, T20 World Cup 2024: लो जी फिर से इतिहास बन गया। मेजबान वेस्टइंडीज और सह मेजबान अमेरिका आईसीसी टी20 विश्व कप से बाहर हो गए। इसके साछ ही फिर से रिकॉर्ड बन गया। 2007 से लेकर 2024 तक देखें तो अभी तक कोई मेजबान देश टी20 विश्व कप अपने देश में नहीं जीता है। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को बारिश से प्रभावित टी20 विश्व कप के सुपर 8 मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली से तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में हार से सह मेजबान वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गया। वेस्टइंडीज ने 8 विकेट पर 135 रन बनाए थे।

T20 World Cup: (2007-2024)- साल, विजेता और मेजबान देश

2007ः भारत, दक्षिण अफ्रीका

2009ः पाकिस्तान, इंग्लैंड

2010ः इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज

2012ः  वेस्ट इंडीज, श्रीलंका

2014ः श्रीलंका, बांग्लादेश

2016ः वेस्ट इंडीज, भारत

2021ः ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, दुबई

2022ः इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया

2024ः मैच जारी, वेस्ट इंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका बाहर।

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने जब दो विकेट पर 15 रन बनाए थे तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा था। खेल दोबारा शुरू होने पर दक्षिण अफ्रीका के सामने डकवर्थ लुईस प्रणाली से 17 ओवर में 123 रन बनाने का नया लक्ष्य रखा गया। दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाकर जीत दर्ज की।

उसने सुपर 8 में अपने तीनों में जीते और इस तरह से ग्रुप 2 में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस ग्रुप से इंग्लैंड चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। वह अन्य मेजबान अमेरिका को 10 विकेट से हराकर पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमअमेरिकादक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या