WI vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका की 9 विकेट से जीत

WI vs SA LIVE Score: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मैच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है, आज सुपर 8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है, मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग आप जिओ हॉटस्टार पर देख पाएंगे।

By संदीप दाहिमा | Updated: February 26, 2026 18:24 IST2026-02-26T15:32:53+5:302026-02-26T18:24:52+5:30

WI vs SA LIVE Score West Indies vs South Africa Cricket Match Scorecard Live Updates | WI vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका की 9 विकेट से जीत

WI vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका की 9 विकेट से जीत

googleNewsNext
HighlightsWI vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका की 9 विकेट से जीतWI vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

West Indies vs South Africa Live Match: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मैच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है, आज सुपर 8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है, मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग आप जिओ हॉटस्टार पर देख पाएंगे। साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी। वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।

26 Feb, 26 : 06:14 PM

WI vs SA LIVE Score: मारक्रम का धमाकेदार अंदाज़, जीत के करीब साउथ अफ्रीका

एडन मारक्रम शानदार लय में नजर आ रहे हैं और मैदान के चारों ओर बेहतरीन शॉट्स खेल रहे हैं। इस विश्व कप में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा करने के बाद भी उनका आक्रामक रवैया जारी है। दूसरी ओर, रिकलटन भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए पारी को मजबूती दे रहे हैं। साउथ अफ्रीका अब जीत से बस कुछ कदम दूर है, उन्हें 36 गेंदों में केवल 22 रन की जरूरत है। मारक्रम 40 गेंदों में 71 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और टीम को जीत की ओर ले जा रहे हैं।

26 Feb, 26 : 06:06 PM

WI vs SA LIVE Score:

साउथ अफ्रीका का स्कोर 163/1

26 Feb, 26 : 05:37 PM

WI vs SA LIVE Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 104/1

26 Feb, 26 : 05:36 PM

WI vs SA LIVE Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 97/1

26 Feb, 26 : 04:51 PM

WI vs SA LIVE Score: साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य

26 Feb, 26 : 04:42 PM

WI vs SA LIVE Score: साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य

26 Feb, 26 : 04:41 PM

WI vs SA LIVE Score: बड़ा झटका! जेसन होल्डर रन आउट, अर्धशतक से चूके

वेस्टइंडीज के लिए जो एक उम्मीद बची हुई थी, वो भी अब खत्म होती दिख रही है।

कॉर्बिन बॉश की गेंद पर रन लेने के चक्कर में भारी गड़बड़ी हो गई। जेसन होल्डर तेजी से रन पूरा करना चाहते थे, लेकिन विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने तुरंत गेंद पकड़कर बॉश की तरफ फेंकी और रन आउट पूरा कर दिया।

होल्डर सिर्फ 1 रन से अपने अर्धशतक से चूक गए, उन्होंने 31 गेंदों में 49 रन की शानदार लड़ाकू पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

26 Feb, 26 : 04:14 PM

WI vs SA LIVE Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 109/7

26 Feb, 26 : 04:03 PM

बेटा बड़ा हो गया है...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/beta-bada-ho-gaya-hai-sachin-tendulkar-gives-emotional-speech-son-arjun-at-pre-wedding-bash-in-jamnagar-nita-ambani-joins-see-video-watch-b507/

26 Feb, 26 : 04:02 PM

हमें माफ कर दो और खुशी नहीं दे सके?...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/sri-lanka-captain-dasun-shanaka-sends-emotional-message-fans-after-t20-world-cup-exit-forgive-us-fail-bring-joy-our-countrymen-b507/

26 Feb, 26 : 04:02 PM

37 विकेट के साथ नंबर-1 एनरिक नॉर्टजे...

https://www.lokmatnews.in/cricket/news/west-indies-vs-south-africa-t20-world-cup-2026-super-8-most-wickets-sa-t20-wc-37-anrich-nortje-32-kagiso-rabada-30-dale-steyn-24-morne-morkel-23-tabraiz-shamsi-b507/

26 Feb, 26 : 03:39 PM

WI vs SA LIVE Score: वेस्टइंडीज की हालत खराब - रदरफोर्ड भी आउट

वेस्टइंडीज की पारी पटरी पर आती दिख भी नहीं रही थी कि एक और बड़ा झटका लग गया।

कॉर्बिन बॉश ने हार्ड लेंथ पर तेज़ गेंद डाली। अतिरिक्त उछाल से शेरफेन रदरफोर्ड पूरी तरह चौंक गए। पुल शॉट खेलने की कोशिश में गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर सीधी हवा में खड़ी हो गई।

विकेट के पीछे खड़े क्विंटन डी कॉक ने कैच के लिए आवाज लगाई, नीचे सेट हुए और आसान सा कैच पकड़ लिया।

रदरफोर्ड – 12 रन (10 गेंद)
वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है

Open in app