लॉकडाउन में धोनी ने सोशल मीडिया में क्यों कोरोना पर कुछ नहीं कहा? साक्षी ने दिया जवाब, बताया कपल की कहां जाने की है योजना

MS Dhoni, Sakshi: साक्षी ने इस बात का जवाब दिया है कि लॉकडाउन के दौरान क्यों एमएस धोनी ने सोशल मीडिया में आकर कुछ नहीं कहा, जानिए वजह

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 05, 2020 10:34 AM

Open in App
ठळक मुद्देधोनी के ऊपर कोरोना वायरस पर वीडियो शेयर करने का दबाव था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया: साक्षीअगर आपके पीएम ने कुछ कहा है, तो आप अच्छी तरह से इसका पालन करते हैं: साक्षी धोनी

कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान जब ज्यादातर भारतीय क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे तो वहीं स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम सक्रिय नजर आए। हालांकि इंस्टाग्राम पर धोनी की तस्वीरें और वीडियो नजर आते रहे, लेकिन इसका श्रेय भी साक्षी को जाता है।

लॉकडाउन के दौरान साक्षी ने धोनी के रांची फार्महाउस से उनके कई वीडियो शेयर किए। साक्षी हाल ही में चेन्नई सुपरकिंग्स के इंस्टाग्राम लाइव सेशन में नजर आईं। इस दौरान साक्षी ने कई मुद्दों पर बात की, तो लेकिन फैंस को धोनी नजर नहीं आए। साक्षी ने इस बातचीत में ये भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान धोनी के सोशल मीडिया पर खुद को लो प्रोफाइल रखने की वजह क्या है।

लॉकडाउन के दौरान धोनी ने सोशल मीडिया में क्यों खुद को लो प्रोफाइल रखा

साक्ष ने कहा, 'आप माही को जानते हैं, वह कैसे हैं। माही इंस्टा लाइव पर आकर बात नहीं करेंगे। उनके ऊपर कोरोना वायरस पर वीडियो शेयर करने का दबाव था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि अगर आपके पीएम ने कुछ कहा है, तो आप अच्छी तरह से इसका पालन करते हैं। और कोई भी इस वक्त देश में पीएम से बड़ा नहीं है। इसीलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर कोई बात नहीं कही।'

उन फैंस के लिए जो उम्मीद कर रहे थे कि माही इंस्टा पर लाइव सेशन के दौरान आएंगे, के लिए साक्षी ने कहा, 'माही को जानकर वे उनके लिए दीवाने हो जाते हैं। वे जानते हैं कि उन्होंने खुद को सोशल मीडिया पर हमेशा लो प्रोफाइल रखा है। उनका इंस्टाग्राम देखिए, उन्होंने कितनी तस्वीरें शेयर की हैं।'

साक्षी ने बताया, लॉकडाउन के बाद उनका और माही का प्लान

हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी के संन्यास की अटकलों का साक्षी ने खंडन किया था, हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था। साक्षी ने इस पर कहा, 'इस लॉकडाउन के दौरान उनकी (धोनी) सोशल मीडिया पर उपस्थिति जीरो रही है। मुझे नहीं पता कि ये बातें कहां से आती हैं।'

ये पूछे जाने पर कि लॉकडाउन के बाद इस कपल का क्या प्लान है, तो साक्षी ने कहा कि अगर क्रिकेट मैच नहीं हुए तो उन दोनों की उत्तराखंड जाने की योजना है। साक्षी ने ये भी कहा कि धोनी को बर्फ पसंद है लेकिन उन्हें समुद्र तट बहुत पसंद नहीं है इसीलिए वे पहाड़ों पर जाएंगे और उनकी छोटे गांवों में रहने की योजना है।

टॅग्स :साक्षी धोनीएमएस धोनीकोरोना वायरस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या