चेन्नई: कनाडा के सलामी बल्लेबाज युवराज समरा मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 58 गेंदों में शतक पूरा करके पुरुष टी20 विश्व कप में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने चौके के साथ यह उपलब्धि हासिल की। 2026 विश्व कप में शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी हैं। उनसे पहले श्रीलंका के पथुम निस्संका ने पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था। समरा ने महज 36 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। 19 साल और 141 दिन की उम्र में, वह पुरुष टी20 विश्व कप इतिहास में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
टी20 विश्व कप में एसोसिएट टीमों के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर-
110 - युवराज समरा (कनाडा) बनाम न्यूजीलैंड, चेन्नई, 2026*
94* - आरोन जोन्स (अमेरिका) बनाम कनाडा, ग्रैंड प्रेयरी, 2024
86 - माइकल जोन्स (स्कॉटलैंड) बनाम आयरलैंड, होबार्ट, 2022
84 - जॉर्ज मुन्सी (स्कॉटलैंड) बनाम इटली, कोलकाता, 2026
80* - एंड्रीज गौस (अमेरिका) बनाम दक्षिण अफ्रीका, नॉर्थ साउंड, 2024।
समरा ने 65 गेंद में 110 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। कनाडा के भारतीय मूल के 19 साल के बल्लेबाज युवराज समरा ने टी20 विश्व कप इतिहास में शतक जमाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। समरा ने मंगलवार को यहां ग्रुप डी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 गेंदों में करियर की सर्वश्रेष्ठ 110 रन की पारी खेली।
समरा टी20 विश्व कप में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने लेकिन यह उलटफेर करने के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुई, क्योंकि न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी के दम पर मंगलवार को यहां ग्रुप डी के मैच में कनाडा को 29 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह पक्की की।
भारत के विश्व कप विजेता ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर 19 वर्षीय समरा का नाम रखा गया था और उन्होंने अपने नाम को सही साबित करते हुए आखिरी ओवर में आउट होने से पहले 65 गेंद पर 110 रन बनाए जिसमें 11 चौके और छह छक्के शामिल हैं। उनकी इस पारी की मदद से कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 173 रन बनाए।