कौन हैं कूपर कोनाली?, आईपीएल डेब्यू में किया धमाका, 44 गेंद 5 चौके, 5 छक्के और  नाबाद 72 रन

कूपर एक प्रतिभाशाली युवा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी करते हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 1, 2026 05:35 IST2026-04-01T05:33:28+5:302026-04-01T05:35:03+5:30

Who is Cooper Connolly made blast IPL debut, 44 balls, 5 fours, 5 sixes and 72 not out 22-year-old Australian all-rounder guides Punjab Kings | कौन हैं कूपर कोनाली?, आईपीएल डेब्यू में किया धमाका, 44 गेंद 5 चौके, 5 छक्के और  नाबाद 72 रन

photo-lokmat

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल 2026 सीजन के अपने पहले मैच में 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।पहले ही ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। हालांकि, फिलहाल पीठ की चोट से उबर रहे हैं।

मुल्लांपुर: पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कूपर कोनाली ने इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार एंट्री की और पंजाब किंग्स के लिए अपने आईपीएल डेब्यू मैच में सिर्फ 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए। इस दौरान 5 चौके और 5 छक्के उड़ाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कोनाली ने गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और पांच चौके और पांच छक्के लगाते हुए 163.64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी मैच जिताऊ पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 सीजन के अपने पहले मैच में 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

अभियान की शुरुआत में ही मजबूत रुख अपनाया। कूपर एक प्रतिभाशाली युवा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी करते हैं। पर्थ में जन्मे 22 वर्षीय इस क्रिकेटर ने घरेलू क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और उपयोगी स्पिन गेंदबाजी से प्रभावित किया है। वह पहले ही ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

 2026 टी20 विश्व कप के दौरान राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में कूपर को 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। फ्रेंचाइजी प्रबंधन ने युवा खिलाड़ी पर अपार विश्वास दिखाते हुए उन्हें अपने डेब्यू मैच में सीधे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। हालांकि, फिलहाल पीठ की चोट से उबर रहे हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम ने उन्हें आईपीएल के शुरुआती चरणों में अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी न करने की सलाह दी है। गौरतलब है कि वह अप्रैल के अंत तक पूरी तरह से एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे और अपनी सारी ऊर्जा बल्लेबाजी पर केंद्रित करेंगे। कूपर ने पंजाब किंग्स को जीत दिलाई।

आईपीएल से पहले कूपर कॉनॉली का हालिया फॉर्म कूपर कॉनॉली ने बिग बैश लीग सीजन की शुरुआत लगातार दो अर्धशतकों के साथ शानदार तरीके से की। लेकिन उसके बाद उनका फॉर्म कुछ समय के लिए गिर गया। बीबीएल, ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे और 2026 टी20 विश्व कप में अपनी अगली 15 टी20 पारियों में, वह केवल तीन बार दोहरे अंकों तक पहुंचे, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर केवल 28 था।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक टी20 मैच में गुजरात टाइंटस को हराने के बाद कूपर कोनाली की बल्लेबाजी की प्रशंसा की जो अंत तक टिककर टीम को जीत तक ले गए। कोनोली की 44 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी की मदद से पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से शिकस्त दी।

पंजाब किंग्स ने कूपर कोनाली (44 गेंद में नाबाद 72 रन) के अर्धशतक और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मदद से मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक टी20 मैच में गुजरात टाइंटस को तीन विकेट से शिकस्त दी। कोनोली ने प्रभसिमरन सिह (37 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन की भागीदारी निभाई।

कोनोली (पांच चौके, पांच छक्के) ने अंत में जेवियर बार्टलेट (नाबाद 11) के साथ मिलकर टीम को 19.1 ओवर में सात विकेट पर 165 रन तक पहुंचाकर जीत दिलाई लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मध्य के ओवरों में गुजरात टाइटंस पर दबाव बनाने में मदद की।

जिससे पंजाब किंग्स ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर उसे छह विकेट पर 162 रन के स्कोर पर रोक दिया। चहल ने चार ओवरों में 28 रन देकर दो विकेट झटके जबकि तेज गेंदबाज विजयकुमार विशाक ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए।

    Open in app