रवि शास्त्री ने कर ली थी अमृता सिंह से सगाई, इस एक्टर की वजह से टूट गया रिश्ता!

उन टीम इंडिया के पोस्टर बॉय कहे जाने वाले रवि शास्त्री पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती थीं, लेकिन...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 14, 2020 2:25 PM

Open in App
ठळक मुद्देफोटोशूट के दौरान दोनों को एक-दूसरे से हो गया था प्यार।साल 1986 में रवि शास्त्री ने अमृता सिंह से की सगाई।कभी शादी के बंधन में नहींं बंध सके रवि शास्त्री-अमृता सिंह।

क्रिकेटर और बॉलीवुड का रिश्ता बेहद पुराना रहा है। क्रिकेटर्स के नाम बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ हमेशा से जुड़ते रहे हैं। इनमें से कुछ आगे चलकर एक रिश्ते में बंध गए, लेकिन कुछ कहानियां अधूरी ही रह गईं। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान हेड कोच रवि शास्त्री का नाम भी इस फेहरिस्त में शुमार है...

80 के दशक में रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेटर टीम के स्टार खिलाड़ी थे, जिसके चलते उनके कई सारे फैन भी थे। ये समझ लीजिए उनका रुतबा किसी बॉलीवुड स्टार से कम ना था।

माना जाता है कि उसी वक्त की फेमस बॉलीवुड अदाकार अमृता सिंह को भी रवि शास्त्री के लुक्स पर फिदा थीं। दोनों एक साथ एक मैगजीन के कवर पेज पर नजर आए थे।

फोटोशूट के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, जिसके बाद अमृता क्रिकेट मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने लगीं। साल 1986 में रवि शास्त्री ने अमृता सिंह के साथ सगाई कर ली, लेकिन ये रिश्ता शादी के बंधन में नहीं बंध सका।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक दिन अमृता ​​ने मजाक में कह दिया कि वह विनोद खन्ना जल्द ही विनोद खन्ना के साथ डेट करने वाली हैं। इससे रवि शास्त्री बेहद नाराज हो गए थे। हालांकि इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं है।

वहीं रवि शास्त्री ने एक साक्षात्कार में कहा था, "वह किसी भी अभिनेत्री से शादी नहीं करना चाहते, क्योंकि उनकी पत्नी को अपने परिवार को प्राथमिकता देनी चाहिए, करियर को नहीं।"

टॅग्स :रवि शास्त्रीभारतीय क्रिकेट टीमविनोद खन्नाअमृता सिंहबॉलीवुड अभिनेत्री

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या