Meaning of Akaay: विराट-अनुष्का के बेटे के नाम अकाए, जानें का क्या है मतलब?

जोड़े ने अपने नवजात बेटे के नाम का खुलासा किया है- अकाय कोहली। इससे पहले दोनों जनवरी 2021 में अपनी बेटी वामिका कोहली का स्वागत किया था। 

By रुस्तम राणा | Updated: February 20, 2024 21:44 IST

Open in App

नई दिल्ली:अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बधाई संदेश भेजने का समय आ गया है क्योंकि उन्होंने अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस सेलिब्रिटी जोड़े को 15 फरवरी, 2024 को उनके दूसरे बच्चे का आशीर्वाद मिला है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने उनकी दूसरी गर्भावस्था की खबर को गुप्त रखा। जोड़े ने अपने नवजात बेटे के नाम का खुलासा किया है- अकाय कोहली। इससे पहले दोनों जनवरी 2021 में अपनी बेटी वामिका कोहली का स्वागत किया था। 

मंगलवार (20 फरवरी) को विराट और अनुष्का ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करके अपने बेटे के आगमन की घोषणा की। एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बयान जारी करते हुए उन्होंने प्यार से उन्हें वामिका कोहली का छोटा भाई कहा।

 दंपति ने एक बयान में कहा, "अत्यधिक खुशी और प्यार से भरे दिल के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाए, वमिला के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया।" बयान में कहा गया है, "हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान करें। विराट और अनुष्का को प्यार और आभार।"

अनुष्का-विराट के बेटे अकाय नाम का मतलब क्या है? 

अगर सोच रहे हैं कि विराट और अनुष्का के बेटे अकाए कोहली के नाम का क्या मतलब है? तो चलिए जानते हैं क्या है अकाय का मतलब। अकाय एक टर्किश (तुर्की) शब्द है, जिसका अर्थ है "पूर्णिमा के निकट या पूर्ण चंद्रमा की रोशन रोशनी (शाइनिंग मून), पूर्ण चंद्रमा।" 

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या