West Indies vs USA T20 World Cup 2024 Super 8: अद्भुत आंकड़े, आश्चर्यजनक रिकॉर्ड, अभी तक लगे 412 छक्के, 2021 में लगे थे 405, अमेरिका ने नहीं किया करिश्मा, विश्व कप से बाहर!

West Indies vs USA T20 World Cup 2024 Super 8: अमेरिका की टीम विश्व कप से बाहर होने वाली पहली सुपर-8 टीम है। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 22, 2024 09:55 IST

Open in App
ठळक मुद्देWest Indies vs USA T20 World Cup 2024 Super 8: दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है।  West Indies vs USA T20 World Cup 2024 Super 8: अमेरिका की टीम 2 मैच में 2 हार चुकी है।West Indies vs USA T20 World Cup 2024 Super 8: रन रेट में खराब है और अंक तालिका में सबसे नीचे है।

West Indies vs USA T20 World Cup 2024 Super 8: वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ के ग्रुप दो के मैच में अमेरिका को 9 विकेट से हरा दिया। इस हार से सह मेजबान अमेरिका का दिल भी टूट गया और करिश्मा करने से चूक गए। लगभग अमेरिका आईसीसी विश्व कप से बाहर हो गया। ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुपर-8 में दोहरा नहीं सके। अमेरिका की टीम 2 मैच में 2 हार चुकी है। रन रेट में काफी खराब है और अंक तालिका में सबसे नीचे है। उसके पास केवल एक मैच है और दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है। अमेरिका की टीम विश्व कप से बाहर होने वाली पहली सुपर-8 टीम है।

टी20 विश्व कप में 412 छक्के अभी तक उड़ चुके हैं। एक संस्करण में सबसे अधिक का रिकॉर्ड बन गया है। 2021 में 405 लगे थे। विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। 11 छक्के के साथ पहले पायदान पर है। एक विश्व कप में सबसे अधिक छक्के मारने का करिश्मा निकोलस पूरन ने किया और अभी तक 17 मार चुके हैं।

क्रिस गेल के नाम 16 और मार्लोन सैमुअल्स और शेन वॉटसन के नाम 15-15 हैं। वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ के ग्रुप दो के मैच में अमेरिका को 9 विकेट से हरा दिया। अमेरिका की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 19.5 ओवर में 128 रन पर आउट हो गई।

उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज एंड्रियास गौस ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल और रोस्टन चेज ने तीन-तीन विकेट लिए। वेस्टइंडीज ने केवल 10.5 ओवर में एक विकेट पर 130 रन बनाकर बड़ी जीत दर्ज की। उसकी तरफ से शाई होप ने नाबाद 82 रन बनाए। चेज और रसेल के अलावा अलजारी जोसेफ ने 31 रन देकर दो और गुडाकेश मोती ने 14 रन देकर एक विकेट लिया।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमअमेरिकाआईसीसीआंद्रे रसेलआईसीसी वर्ल्ड कप

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या