ENG vs WI: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप के 15वां मैच खेला जा रहा है, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी। वेस्टइंडीज की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही और विकेट गिरते रहे। ब्रैंडन किंग 1 रन बनाकर आउट होकर चल दिए, कप्तान शे होप 0 पर आउट हुए, शिमरॉन हेटमायर ने 12 गेंदें खेली और 23 रन बनाए, रॉस्टन चेज 29 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोवमन पॉवेल भी 14 रन बनाकर आउट हुए। शेरफेन रदरफोर्ड और जेसन होल्डर ने पारी को संभाला, रदरफोर्ड और होल्डर की जोड़ी ने मैदान में चौके-छक्कों की बारिश कर दी। 20 ओवर में वेस्टइंडीज की टीम ने 183 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जेसन होल्डर ने 4 चौके 1 छक्का लगाया और 17 गेंदों में 33 रन जोड़े, शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 42 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 7 छक्के 2 चौके लगाए।
1 रन पर किंग, 0 पर होप OUT… लेकिन रदरफोर्ड ने अकेले पलट दी पूरी कहानी!
ENG vs WI: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप के 15वां मैच खेला जा रहा है, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी।
By संदीप दाहिमा | Updated: February 11, 2026 20:54 IST
1 रन पर किंग, 0 पर होप OUT… लेकिन रदरफोर्ड ने अकेले पलट दी पूरी कहानी!
ठळक मुद्दे15वें मैच में चौकों-छक्कों की बारिश, इंग्लैंड के सामने 184 रनों की चुनौती!1 रन पर किंग, 0 पर होप OUT… लेकिन रदरफोर्ड ने अकेले पलट दी पूरी कहानी!