WBBL 2022-23 season: मेलबर्न रेनेगेड्स से नहीं स्टार्स के लिए खेलेंगी जेमिमा रोड्रिग्स, 58 टी20 और 21 वनडे मैच खेलने का अनुभव

WBBL 2022-23 season: मेलबर्न स्टार्स ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के आठवें सत्र के लिए मंगलवार को भारत की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स के साथ अनुबंध करने की घोषणा की।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 06, 2022 2:59 PM

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। राष्ट्रमंडल खेलों में 146 रन के साथ पांचवें स्थान पर थीं। 22 वर्षीय खिलाड़ी पिछले सत्र में मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेली थी।

WBBL 2022-23 season: भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने पिछले साल मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलने के बाद डब्ल्यूबीबीएल में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मेलबर्न स्टार्स के साथ करार किया है। वह 13 अक्टूबर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता के आठवें संस्करण में स्टार्स का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय होंगी।

रॉड्रिक्स, जो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। राष्ट्रमंडल खेलों में 146 रन के साथ पांचवें स्थान पर थीं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। यह 22 वर्षीय खिलाड़ी पिछले सत्र में मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेली थी। तब उन्होंने 116 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए थे।

मेलबर्न स्टार्स टीम: मेग लैनिंग, लुसी क्रिप्स, सोफी डे, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, किम गर्थ, राइस मैककेना, साशा मोलोनी, सोफी रीड, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड।

जेमिमा ने यहां जारी बयान में कहा,‘‘ मैं स्टार्स परिवार से जुड़कर बेहद उत्साहित हूं। मुझे बताया गया कि वह स्टार्स से जुड़ने वाली पहली भारतीय हूं और यह मेरे लिए सम्मान की बात है।’’ मुंबई में जन्मी यह बल्लेबाज स्टार्स के लिए खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनेगी।

वह भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (मेलबोर्न रेनेगेड्स) और पूजा वस्त्राकर (ब्रिस्बेन हीट) के बाद डब्ल्यूबीबीएल के आठवें सत्र के लिए किसी टीम से जुड़ने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। जेमिमा इस साल बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थी। 2018 में 17 साल की उम्र में भारत की तरफ से पदार्पण किया था। भारत के लिए 58 टी20 और 21 वनडे मैच खेल चुकी हैं। 

बांग्लादेश में 1 से 16 अक्टूबर तक होने वाले महिला एशिया कप के बाद रोड्रिग्स के स्टार्स टीम में शामिल होने की उम्मीद है। पिछले साल कुल आठ भारतीयों - हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, ऋचा घोष, पूनम यादव और रोड्रिग्स ने पांच टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए डब्ल्यूबीबीएल में हिस्सा लिया था। 

टॅग्स :बिग बैश लीगजेमिमा रोड्रिग्ज
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या