Video: 'अ, आ, इ, ई...' पढ़ते हुए ऋषभ पंत ने की बड़ी गलती, धोनी की बेटी जीवा ने ऐसे लगाई डांट

जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऋषभ पंत जीवा से हिंदी वर्णमाला पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

By सुमित राय | Updated: May 12, 2019 20:04 IST

Open in App
ठळक मुद्देजीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है।वीडियो में ऋषभ पंत जीवा से हिंदी वर्णमाला अ, आ, इ, ई... पढ़ रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी बेटी जीवा की पढ़ाई का पूरा ध्यान रखते हैं और वो जीवा को हिंदी-अंग्रेजी के अलावा तमिल, पंजाबी और भोजपुरी बोलना और पढ़ना सिखाते हैं। अब जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऋषभ पंत जीवा से हिंदी वर्णमाला पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में ऋषभ पंत जीवा से हिंदी वर्णमाला अ, आ, इ, ई... पढ़ रहे हैं, लेकिन इसी बीच उनसे बड़ी गलती हो जाती है, जिसे जीवा पकड़ लेती है और उन्हें सुधारती है।

दरअसल, वीडियो में सुनाई दे रहा है कि ऋषभ पंत खुद 'अ' 'आ' 'इ' 'ई' पढ़ाते हुए ए और ऐ भूल जाते हैं। इसके बाद जीवा ऋषभ पंत को टोकते हुए उनकी गलती बताती हैं और कहती है, 'ए और ऐ' कहां गया? 'ए और ऐ' को आप खा गए।'

बता दें कि बच्चों को लेकर ऋषभ पंत काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्हें टिम पेन ने बेबी सीटर नाम दिया था जिसके बाद पंत के साथ ये नाम जुड़ गया और वो हमेशा इसे लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं जीवा धोनी भी हमेशा अपने चुलबुले अंदाज और बचपने के लिए चर्चा में रहती हैं और अक्सर अपनी माता-पिता के साथ दिख जाती हैं।

टॅग्स :ऋषभ पंतजीवाआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या