VIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

Arjun Tendulkar Wedding: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar अपनी मंगेतर Sania Chandok शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, उनके शादी के समारोह में क्रिकेट और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे हैं, जैसे अमिताभ बच्चन, युवराज सिंह और जहीर खान।

By संदीप दाहिमा | Updated: March 5, 2026 15:01 IST

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

Arjun Tendulkar Wedding Video: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar अपनी मंगेतर Sania Chandok संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, उनके शादी के समारोह में क्रिकेट और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे हैं, जैसे अमिताभ बच्चन, युवराज सिंह और जहीर खान। सिंगर-कंपोजर Shankar Mahadevan अपनी पत्नी Sangeeta Mahadevan के साथ अर्जुन-सानिया की शादी में पहुंचे. कपल ने मुस्कुराते हुए कैमरे को पोज दिए और नए जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan भी सचिन के बेटे की शादी में शिरकत करने पहुंचे. एंट्री लेते ही सबकी नजरें बिग बी पर टिक गईं।

लेजेंडरी सिंगर Asha Bhosle भी अर्जुन और सानिया को आशीर्वाद देने पहुंचीं. शादी में उनकी मौजूदगी ने माहौल और खास बना दिया।

पूर्व क्रिकेटर Yuvraj Singh अपनी पत्नी Hazel Keech के साथ शादी में पहुंचे. कपल को साथ देखकर फैंस की नजरें उन्हीं पर टिक गईं।

क्रिकेटर Harbhajan Singh और उनकी वाइफ Geeta Basra भी अर्जुन-सानिया को बधाई देने पहुंचे. दोनों ने हंसते-मुस्कुराते कैमरे पर पोज दिए।

पूर्व तेज गेंदबाज Zaheer Khan अपनी पत्नी Sagarika Ghatge के साथ शादी में शामिल हुए. फेवरेट कपल को देखकर फैंस भी खुश हो गए।

एक्ट्रेस Arti Singh अपने पति Dipak Chauhan के साथ अर्जुन-सानिया की शादी में पहुंचीं. दोनों ने साथ में शानदार एंट्री ली।

एक्टर-डायरेक्टर Farhan Akhtar भी इस खास मौके पर पहुंचे. कैमरे के सामने उन्होंने टशन में पोज देते हुए सबका ध्यान खींच लिया।

एक्टर Neil Nitin Mukesh अपनी पत्नी Rukmini Sahay के साथ सचिन के बेटे की शादी में शामिल हुए और नए जोड़े को बधाई दी।

टॅग्स :सचिन तेंदुलकरअर्जुन तेंदुलकरसारा तेंदुलकरअमिताभ बच्चनवेडिंगजहीर खानहरभजन सिंह

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या