England vs Australia, 1st T20I 2024: कमाल का खिलाड़ी। ऑस्ट्रेलिया टीम के ओपनर ट्रेविस हेड किसी भी बॉलर को तोड़ने में माहिर हैं। पहले टी20 मैच इंग्लैंड के फॉस्ट बॉलर सैम कुरेन को तोड़ कर रख दिया। कुरेन के एक ओवर में 30 रन बनाकर लाइन लेंथ बदल दिया। हेड ने 4 से शुरुआत की, दूसरे पर 4, तीसरे पर 6, चौथी गेंद पर 4, 5वीं पर 6 और अंतिम गेंद में 4 के साथ पारी को समाप्त किया। एक और अर्धशतक बनाकर अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। ऑस्ट्रेलिया की पारी के पांचवें ओवर के दौरान हेड ने कुरेन पर तीन चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए।
कुरेन के खिलाफ हेड ने जो 30 रन बनाए, वह एक टी20ई ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के ऑस्ट्रेलियाई पुरुष रिकॉर्ड के बराबर है। तेजतर्रार बाएं हाथ का बल्लेबाज रिकी पोंटिंग, डेनियल क्रिस्चियन और मिचेल मार्श क्लब में शामिल हो गए। इस उपलब्धि की बराबरी की।
England vs Australia, 1st T20I 2024: एक T20I ओवर में सर्वाधिक रनः
1. रिकी पोंटिंगः 30, न्यूज़ीलैंड, 2005
2. एरोन फिंच/ग्लेन मैक्सवेल, 30, पाकिस्तान, 2014
3. डैन क्रिश्चियन, 30, बांग्लादेश, 2021
4. मिचेल मार्श, 30, स्कॉटलैंड, 2024
5. ट्रेविस हेड, 30 इंग्लैंड, 2024।
एक टी20ई ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड पिछले महीने आया था। समोआ के डेरियस विज़सर ने वानुअतु के खिलाफ एक ओवर में 39 रन बनाए थे। पुरुषों के टी20ई में पिछले पांच मौके आए हैं, जहां एक ओवर में 36 रन बने हैं। युवराज सिंह का भी नाम शामिल हैं। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 2007 संस्करण में इंग्लैंड के खिलाफ रन बनाए थे।