बापू तेरी फील्डिंग कमाल छे?, सुपरमैन अक्षर, जैक्स आउट और खुशी से झूम उठे कोच गंभीर, धोनी, रोहित और फैंस, वीडियो

महज 39 गेंदों में 77 रनों की साझेदारी की। तभी अक्षर की फील्डिंग की गलती के चलते जैक्स आउट हो गए। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 6, 2026 11:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देएक-दूसरे को गले लगाया और पूरी टीम उस शाम दूसरी बार अक्षर की ओर दौड़ी।जैकब बेथेल और विल जैक्स के बीच 39 गेंदों में 77 रनों की पांचवें विकेट की साझेदारी खतरनाक लगने लगी थी।विल जैक्स कैच दुबे बोल्ड अर्शदीप सिंह।

मुंबईबापू तेरी फील्डिंग कमाल छे? गुरुवार को टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर भारत की रोमांचक सात रन की जीत में अक्षर पटेल नायकों बन गए। अक्षर ने बल्ले और गेंद से ही नहीं, बल्कि फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद करते हुए सोशल मीडिया पर कई घंटों से सर्च हो रहे हैं। अभी तक करोड़ों फैंस तारीफ की पुल बांध रहे हैं। फील्डिंग में अक्षर के कई यादगार पल रहे और संभवतः उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर बाउंड्री के पास एक महत्वपूर्ण कैच लेकर इंग्लैंड के खतरनाक ऑलराउंडर विल जैक्स को आउट करके मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

विल जैक्स कैच दुबे बोल्ड अर्शदीप सिंह। विल जैक्स के आउट होने का रिकॉर्ड इसी तरह दर्ज होगा। लेकिन जो हुआ वो कहीं ज़्यादा नाटकीय था। यह शानदार खेल कौशल और सूझबूझ का नमूना था जिसने कैच को यादगार बना दिया। ऐसा अक्सर नहीं होता कि आप अपनी टीम को ज़रूरी सफलता दिलाने के लिए इतना बेहतरीन कैच लें और स्कोरबोर्ड पर उसका ज़िक्र तक न हो।

स्कोरकार्ड में हमेशा शिवम दुबे का नाम रहेगा, लेकिन अक्षर पटेल का वो कैच जो कभी लिया ही नहीं गया, शायद भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार फील्डिंग प्रयासों में से एक बन जाएगा। वह दोनों हाथ फैलाकर बाईं ओर तेज़ी से बढ़ा, लगभग लड़खड़ाते हुए लेकिन खुद पर नियंत्रण बनाए रखते हुए, और फिर शिवम दुबे के लिए एक सटीक पास दिया।

फिर दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाया और पूरी टीम उस शाम दूसरी बार अक्षर की ओर दौड़ी। जैकब बेथेल और विल जैक्स के बीच 39 गेंदों में 77 रनों की पांचवें विकेट की साझेदारी खतरनाक लगने लगी थी। जैक्स, जैकब बेथेल के साथ मिलकर इंग्लैंड को मैच में वापस ला रहे थे और उन्होंने महज 39 गेंदों में 77 रनों की साझेदारी की। तभी अक्षर की फील्डिंग की चलते जैक्स आउट हो गए। 

टॅग्स :अक्सर पटेलटीम इंडियाइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डमुंबईएमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या