VIDEO: शिखर धवन का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, बोले- जिनके घर कांच के हों, वो दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकते

"हमारी सरकार और हम लोग अपने देश की हिफाजत कर सकते हैं। पहले अपने घर को सुधारो, फिर दूसरों को..."

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: September 29, 2019 15:31 IST

Open in App

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वह आजकल पाकिस्तानी खिलाड़ियों को करारा जवाब देते दिख रहे हैं। यहां तक कि टीवी शो 'आप की अदालत' में उन्होंने पाकिस्तान को ही दो टूक सुना दिया।

शिखर धवन ने कहा, "अगर मेरे देश के खिलाफ कोई कुछ कहेगा, तो फिर मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। हमारी सरकार और हम लोग अपने देश की हिफाजत कर सकते हैं। पहले अपने घर को सुधारो, फिर दूसरों को। हमें किसी बाहरी से सलाह लेने की जरूरत नहीं है। जिनके घर कांच के होते हैं वो दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकते।"

जावेद मियांदाद ने दी थी गीदड़ भभकी: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद कुछ दिनों पहले भारत को गीदड़ भभकी देते नजर आए थे। मियांदाद ने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। मौका मिलने पर पाकिस्तान, भारत को साफ कर देगा। जावेद मियांदाद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के समधी हैं। दाऊद की बेटी माहरुख मियांदाद के बेटे जुनैद की पत्नी हैं।

एक सवाल के जवाब में मियांदाद ने कहा, "अगर आपके पास लाइसेंसी हथियार है, तो आपको हमला करना चाहिए। ये हर जगह नियम है कि आप अपने बचाव में मार सकते हैं। जब उनकी लाशें घरों में जाएंगी तभी उनको अहसास होगा।"

मियांदाद ने आगे कहा, "मैं पहले भी कह चुका हूं भारत एक डरपोक देश है। अभी तक इन्होंने किया क्या है? परमाणु बम हमने ऐसे ही नहीं रखा है, हमने चलाने के लिए रखा हुआ है। हमें मौका चाहिए और हम साफ कर देंगे।"

टॅग्स :शिखर धवनपाकिस्तान क्रिकेट टीमपाकिस्तानइंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या