Ranji Trophy Final: मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना?, जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर बीसीसीआई एक्शन

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मैच रेफरी नारायणन कुट्टी की तरफ से जुर्माने की आधिकारिक घोषणा मैच खत्म होने के बाद ही होगी।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2026 19:04 IST

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू क्रिकेट के इस स्टार को कम सजा मिल सकती है।खिलाड़ी के साथ मारपीट करने पर सजा और मैच प्रतिबंध लगता है।मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लग सकता है।

हुबली: जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर बुधवार को यहां रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन कर्नाटक के स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक केवी अनीश को जानबूझकर सिर से मारने (हेड-बट) के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लग सकता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मैच रेफरी नारायणन कुट्टी की तरफ से जुर्माने की आधिकारिक घोषणा मैच खत्म होने के बाद ही होगी। लेकिन प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी के साथ मारपीट करने पर सजा और मैच प्रतिबंध लगता है। इस मामले में हालांकि घरेलू क्रिकेट के इस स्टार को कम सजा मिल सकती है।

जम्मू कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल के दूसरे दिन मैदान पर कर्नाटक के खिलाड़ी केवी अनीश को सिर से टक्कर (हेड बट) मारने को कोई तवज्जो नहीं दी और कहा कि यह कोई ‘बड़ी बात’ नहीं है।प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका लगाने के कुछ ही देर बाद डोगरा की स्थानापन्न फील्डर अनीश के साथ तीखी बहस हुई। इसके बाद उन्होंने अनीश के हेलमेट पर सिर से टक्कर मार दी।

डोगरा के ‘हेड-बट’ से मैदान पर तनाव, जम्मू-कश्मीर ने बनाए छह विकेट पर 527 रन

कप्तान पारस डोगरा (70 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन कर्नाटक के स्थानापन्न खिलाड़ी केवी अनीश को जानबूझकर सिर से मारने (हेड-बट) की उनकी हरकत ने जम्मू-कश्मीर की अच्छी बल्लेबाजी पर पानी फेर दिया जिसने रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन स्टंप तक छह विकेट पर 527 रन बना लिए।

डोगरा के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज कन्हैया वधावन (70), साहिल लोत्रा ​​(नाबाद 57 रन) सभी ने अच्छा योगदान दिया जिससे कर्नाटक के गेंदबाजों के लिए यह दिन मुश्किल रहा जिसमें सिर्फ प्रसिद्ध कृष्णा (29 ओवर में 90 रन देकर तीन विकेट) ही प्रभाव डाल सके।

जम्मू-कश्मीर ने बुधवार को यहां रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी खत्म होने से पहले आठ बार की चैंपियन कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में छह विकेट पर 527 रन बना लिए। जम्मू-कश्मीर ने सुबह दो विकेट पर 284 रन से आगे खेलते हुए अच्छी पिच का फायदा उठाया जिसमें कन्हैया वधावन और कप्तान पारस डोगरा ने 70-70 रन बनाए।

टॅग्स :रणजी ट्रॉफीजम्मू कश्मीरबीसीसीआईकर्नाटककेएल राहुल

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या