2023 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मात के बाद 18 मैचों में भारत की पहली हार, डगआउट में परेशान कप्तान सूर्या, सपोर्ट स्टाफ से बहस , वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बाकी सपोर्ट स्टाफ के साथ बहस किए और कई मुद्दों पर चर्चा की। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 23, 2026 10:09 IST

Open in App
ठळक मुद्देकप्तान सूर्य कुमार यादव काफी नाराज दिख रहे हैं।सूर्यकुमार यादव डगआउट में काफी परेशान नजर आए।मेजबान देशों को आज करारी हार का सामना करना पड़ा।

अहमदाबादः मौजूदा चैंपियन (2024) टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है और पहली बार इस साल हार का सामना करना पड़ा है। आईसीसी प्रतियोगिताओं में सभी प्रारूपों में खेले गए 18 मैचों में भारत की यह पहली हार है, इससे पहले भारत को 2023 विश्व कप के फाइनल में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका को एकमात्र हार 2024 के फाइनल में ब्रिजटाउन में भारत के खिलाफ मिली थी, जबकि भारत को 2022 में एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल हारने के बाद यह पहली हार मिली है। इस हार के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव काफी नाराज दिख रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच हारने के बाद सूर्यकुमार यादव डगआउट में काफी परेशान नजर आए। गौतम गंभीर और बाकी सपोर्ट स्टाफ के साथ बहस किए और कई मुद्दों पर चर्चा की। पहले छह ओवरों को छोड़कर, वे मुकाबले में कहीं भी नज़र नहीं आए। दक्षिण अफ्रीका को श्रेय जाता है जिन्होंने खेल के हर पहलू में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों मेजबान देशों को आज करारी हार का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपटीम इंडियाSuryakumar Yadavअक्सर पटेलगौतम गंभीरदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या