नीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

वीडियो में कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा को समारोह में भव्य एंट्री करते हुए देखा जा सकता है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 14, 2026 15:59 IST2026-03-14T15:58:30+5:302026-03-14T15:59:26+5:30

watch Kuldeep Yadav-Vanshika Chadha's Grand Entry Viral Dance Moments From Sangeet Ceremony In Mussorie see video fans rinku singh chahal up team india | नीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

photo-lokmat

googleNewsNext
Highlightsपरिधानों में सजे ये जोड़ा धुएं और आतिशबाजी के बीच से गुज़रा।कंधे पर भारी कढ़ाई वाली बहुरंगी शॉल ओढ़ी थी।क्लासिक काले रंग की पैंट के साथ पहना गया था।

मसूरीः क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी की तैयारियों की चर्चा इंटरनेट पर ज़ोरों पर है। ये जोड़ा मसूरी में एक भव्य और निजी समारोह में शादी करने जा रहा है। संगीत समारोह के लिए उनके लुक्स सामने आने के बाद उनकी शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस के वीडियो ऑनलाइन लोगों का दिल जीत रहे हैं। संगीत समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक वीडियो में कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा को समारोह में भव्य एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। खूबसूरत और बारीक कारीगरी वाले परिधानों में सजे ये जोड़ा धुएं और आतिशबाजी के बीच से गुज़रा।

इस अवसर पर वंशिका ने बारीक कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं कुलदीप ने शाही गहरे नीले रंग की मखमली शेरवानी पहनी थी। इस पोशाक पर नाजुक कढ़ाई की गई थी और इसे क्लासिक काले रंग की पैंट के साथ पहना गया था। अपने लुक को शाही अंदाज देने के लिए उन्होंने एक कंधे पर भारी कढ़ाई वाली बहुरंगी शॉल ओढ़ी थी।





Open in app