Irani Cup 2024: 244 गेंद, 181 रन, 21 चौके और 2 छक्के, टीम इंडिया में जगह नहीं?, शेष भारत के बॉलर को तोड़ रहे सरफराज खान

Irani Cup 2024: भारत के लिए 85 टेस्ट में 5000 से अधिक रन बना चुके ए रहाणे के अलावा श्रेयस अय्यर ने 84 गेंद में 57 की पारी खेली।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 2, 2024 16:02 IST

Open in App
ठळक मुद्देसरफराज खान ने 244 गेंद का अभी तक सामना किया है और 181 पर नाबाद है।मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे शतक से चूक गए। रहाणे ने 97 रन की पारी खेली।ईरानी कप प्रतियोगिता लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही है।

Irani Cup 2024: टीम इंडिया के खब्बू खिलाड़ी और आक्रामक बल्लेबाज सरफराज खान को बांग्लादेश के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। सरफराज खान ने इसकी भरपाई ईरानी कप मैच में किया। मुंबई की ओर से खेलते हुए खान ने 244 गेंद का अभी तक सामना किया है और 181 पर नाबाद है। इस दौरान 21 चौके और 2 छक्के मार चुके हैं। खान ने शेष भारत के बॉलर को तोड़ रहे हैं। शेष भारत और रणजी ट्रॉफी के विजेता मुंबई के बीच ईरानी कप प्रतियोगिता लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही है। मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे शतक से चूक गए। रहाणे ने 97 रन की पारी खेली।

भारत के लिए 85 टेस्ट में 5000 से अधिक रन बना चुके रहाणे के अलावा श्रेयस अय्यर ने 84 गेंद में 57 की पारी खेली। शेष भारत के लिए मुकेश कुमार ने 4 और यश दयाल ने 02 विकेट लिया। रहाणे और अय्यर ने चौथे विकेट के लिये 102 रन की साझेदारी की। करियर में 12 टेस्ट शतक और 40 प्रथम श्रेणी शतक जड़ चुके रहाणे सहज नहीं दिखे। उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया है।

मानव सुतार के खिलाफ 58 गेंद में वह 22 रन ही बना सके और प्रसिद्ध कृष्णा की 38 गेंदों पर सात रन ही बना पाये। मुंबई की पहली पारी जारी है और टीम ने 6 विकेट पर 453 रन बना चुके है। खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को लखनऊ में ईरानी कप मैच में भाग लेने के लिए भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया था।

Irani Cup 2024: टीमें-

शेष भारत की टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद, राहुल चाहर।

मुंबई की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी साव, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अधात्राव (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, हिमांशु सिंह , शारदुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनैद खान, रॉयस्टन डियाज।

टॅग्स :ईरानी कपरणजी ट्रॉफीमुंबईसरफराज खान

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या