200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

15 वर्षीय राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 78 रनों की तूफानी पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 11, 2026 11:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय जरा भी घबराहट नहीं दिखाई।खिलाड़ियों पर हमला बोल दिया और अपनी रणनीति नहीं बदली।आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली ने सूर्यवंशी की इस तूफानी पारी को अपनी आंखों से देखी।

गुवाहाटीः ‘धुरंधर’ वैभव सूर्यवंशी की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रनों की पारी ने कई रिकॉर्ड तोड़े। गुवाहाटी में आरसीबी के खिलाफ पावरप्ले के आखिरी ओवर से ठीक पहले, उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को लगातार दो छक्के लगाकर 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। सूर्यवंशी के 26 गेंद में 78 रन की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के मैच में शुक्रवार को गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को छह विकेट से हराकर अपना अश्वमेधी अभियान जारी रखा। तबाही, मार-काट और न जाने क्या-क्या। युवा क्रिकेटर के लिए सुपरस्टार विराट कोहली से मिली प्रशंसा किसी वरदान से कम नहीं है और आईपीएल में एक और शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को यह मौका मिला।

वैभव सूर्यवंशी के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में किए गए कारनामों का वर्णन करने के लिए ये विशेषण अब कम पड़ रहे हैं। 15 वर्षीय राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 78 रनों की तूफानी पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है।

बिहार के समस्तीपुर के इस युवा बल्लेबाज ने राजस्थान के 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय जरा भी घबराहट नहीं दिखाई और हर दिन की तरह अपना खेल दिखाया। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड के खिलाफ उनके रवैये को लेकर उम्मीद थी, लेकिन सूर्यवंशी ने पावरप्ले के दौरान ही इन दोनों खिलाड़ियों पर हमला बोल दिया और अपनी रणनीति नहीं बदली।

दोनों सीनियर खिलाड़ी बेबस नजर आए। उम्मीद थी कि 15 वर्षीय सूर्यवंशी इन दोनों से डर जाएंगे; लेकिन इसके विपरीत हुआ। जोश हेज़लवुड और जसप्रीत बुमराह को आउट करने के बारे में पूछे जाने पर वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि ज्यादा कोशिश मत करो। आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली ने सूर्यवंशी की इस तूफानी पारी को अपनी आंखों से देखी।

कोई हैरानी की बात नहीं थी कि पूर्व भारतीय कप्तान ने इस युवा खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया। राजस्थान और आरसीबी के बीच मैच खत्म होने के बाद, सूर्यवंशी को खुद विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने का मौका मिला। भारतीय दिग्गज ने सूर्यवंशी की राजस्थान रॉयल्स की कैप पर ऑटोग्राफ दिया और आरसीबी के खिलाफ उनकी तूफानी पारी के बाद उनके लिए एक छोटा सा संदेश लिखा।

प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया," कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा। पहले लग रहा था कि राजस्थान को 202 रनों के मुश्किल लक्ष्य का सामना करना पड़ेगा। लेकिन सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने आरसीबी की लय पूरी तरह से तोड़ दी और रियान पराग की अगुवाई वाली टीम ने 12 गेंदें शेष रहते हुए छह विकेट से व्यापक जीत दर्ज की और लगातार चौथी जीत हासिल की।

​​इस जीत के साथ ही रॉयल्स ने आईपीएल 2026 अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। ऑरेंज कैप धारक आरसीबी के खिलाफ शानदार पारी के साथ सूर्यवंशी ने अपने सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप हासिल कर ली। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक चार मैचों में 200 रन बना लिए हैं, जिनमें दो अर्धशतक शामिल हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और आरसीबी के खिलाफ उनके दोनों अर्धशतक सिर्फ 15 गेंदों में बने। मौजूदा चैंपियन के खिलाफ मैच में सूर्यवंशी ने ध्रुव जुरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 108 रनों की साझेदारी की। सूर्यवंशी क्रुणाल पंड्या के हाथों आउट हो गए, लेकिन जुरेल 43 गेंदों पर 81 रन बनाकर नाबाद रहे और आरआर को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इससे पहले, कप्तान रजत पाटीदार की 63 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवरों में 201/8 का स्कोर बनाया। एक समय आरसीबी 125/7 के स्कोर पर लड़खड़ा रही थी, लेकिन फिर टीम ने वेंकटेश अय्यर को इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतारा, जिन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाकर आरसीबी को 200 रन के पार पहुंचाने में मदद की।

टॅग्स :आईपीएल 2026विराट कोहलीबिहारIPLराजस्थान रॉयल्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरजोश हेजलवुडजोस बटलरयशस्वी जायसवालवैभव सूर्यवंशी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या