मुंबईः रोहित शर्माआईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के साथ क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पूर्व कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन आईपीएल खेल रहे हैं। हिटमैन ने आखिरी बार जनवरी में भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज खेली थी। मुंबई में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। 38 वर्षीय रोहित शर्मा के दौड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रोहित शर्मा मुंबई के बीकेसी स्थित एमसीए ग्राउंड में ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं।
शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ भी मौजूद हैं, क्योंकि वह क्रिकेट में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद से अपनी फिटनेस पर काम किया है। पूर्व भारतीय कप्तान अब केवल वनडे में ही सक्रिय हैं और अभिषेक नायर के साथ मिलकर उन्होंने अपने करियर को लंबा खींचने के लिए काफी वजन घटाया है।
आईपीएल 2026 सीजन दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 2027 विश्व कप से पहले रोहित का आखिरी आईपीएल सीजन होगा। खबरों के अनुसार, 38 वर्षीय रोहित पूरे मैच खेलना चाहते हैं और अब उन्हें सिर्फ एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर खुशनुमा तस्वीरें साझा की। खूब हँसते-हँसते लंबी सैर की।